Related Posts

औजला के गाने पर कुर्ता-चादरा पहनकर सिद्धू की नई रील:फैंस को खूब पसंद आ रहा यह देसी अवतार




पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अलग ही अंदाज में छाए हुए हैं। अपनी शायरी और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर सिद्धू अब रील्स की दुनिया में भी रंग जमा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के स्टार करन औजला के गाने पर एक नई रील बनाई है, जो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में सिद्धू पारंपरिक पंजाबी लुक में नजर आ रहे हैं। काला कुर्ता, चादरा और गले में कंठा, पूरा पंजाबी स्टाइल। जो उनके लुक को पूरी तरह देसी और शाही बना रहा है। जैसे ही बैकग्राउंड में गाना बजता है – I’m a MF’ gabhru, putt Punjab da…” – सिद्धू पूरे आत्मविश्वास और ठाठ के साथ चलते हुए दिखाई देते हैं। उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस रील को जमकर शेयर कर रहे हैं और कमेंट्स में उनकी तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोग इसे “पंजाबी स्वैग का परफेक्ट उदाहरण” बता रहे हैं, तो कुछ इसे सिद्धू का नया अवतार कह रहे हैं।
गाने के बोल — I’M MF गबरू, पुत्त पंजाब दा
जदों तुरदा तां शेर वांगूं जापदा
पावे पेरिस ’च लीरहा लख-लख दा नी पट्टू पिंड बनके चादरा रखदा I’M MF गबरू, पुत्त पंजाब दा
सिक्का खोटा सी, डॉलर अज छापदा
बाहर खड़के जमाना सारा तकदा नी
पट्टू पिंड बनके चादरा रखदा टाइम मिंट दा वी है नी, शौंकी घड़ियां दा
जट्ट सोहणीए ड्रीम इथे बड़ियां दा
देख कुर्ते दा लुक नारां फैन हो गइयां



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें