![]()
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क के बीच देर रात क्रिकेट मैच खेला गया। सीएम सैनी ने क्लार्क की स्पिन गेंदबाजी पर 2 सिक्स लगाए। क्लार्क ने उन्हें एक ओवर गेंदबाजी की, इस दौरान सीएम ने 2 हिटिंग सिक्स के साथ 4 बॉल डिफेंड की। माइकल क्लार्क न्यू चंडीगढ़ में हुए भारत और अफगानिस्तान टेस्ट मैच में कमेंट्री करने आए थे। इस दौरान सोमवार रात चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास में फ्रैंडली मैच का आयोजन हुआ। मैच के दौरान क्लार्क ने उन्हें अपने ऑटोग्राफ कर एक बैट भी गिफ्ट किया। पहले जानिए माइकल क्लार्क की अहम बातें…. कौन हैं क्लार्क, सीएम हाउस कैसे पहुंचे न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में 6 से 8 जून तक भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट क्रिकेट मैच खेला गया। ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लार्क इस मैच में कमेंट्री करने आए थे। सोमवार को मैच खत्म होने के बाद क्लार्क सीएम से मिलने उनके आवास पहुंचे। जहां क्रिकेट की बाचतीच के बाद मैच खेला गया। माइकल क्लार्क ने 2011 से 2015 तक ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी की और उनकी अगुआई में ऑस्ट्रेलिया ने 2015 क्रिकेट वर्ल्क कप का खिताब जीता था। विश्व कप फाइनल में क्लार्क ने 74 रन की अहम पारी खेली थी। वर्ल्ड कप जीतने के बाद ही क्लार्क ने संयास की घोषणा की थी।
Source link
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की गेंद पर मुख्यमंत्री सैनी ने जड़ा छक्का,VIDEO:CM हाउस में हुआ मैच, ओवर में 2 सिक्स हिट किए; वर्ल्डकप विनिंग कैप्टन रहे क्लार्क







