![]()
जिले में घरेलू गैस को लेकर किसी तरह की किल्लत नहीं है। प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि जिले में तीनों प्रमुख कंपनियों के जरिए गैस की आपूर्ति हो रही है। इण्डेन के 31 वितरकों के पास 2.78 लाख से ज्यादा सिलेंडर हैं। भारत गैस के 25 वितरकों के पास 4.08 लाख सिलेंडर उपलब्ध हैं। वहीं, एचपी गैस के 16 वितरकों के पास करीब 1.40 लाख सिलेंडर मौजूद हैं। यानी कुल मिलाकर जिले में गैस का स्टॉक भरपूर है। करीब 13 हजार सिलेंडर की डिलीवरी रोज
आंकड़ों के जरिए प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की। 15 मार्च से 5 अप्रैल तक जिले में 2.40 लाख से ज्यादा सिलेंडर लोगों तक पहुंचाए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 1.13 लाख सिलेंडर भारत गैस ने वितरित किए। इण्डेन ने करीब 94 हजार और एचपी गैस ने 32 हजार से ज्यादा सिलेंडर लोगों तक पहुंचाए। हर दिन औसतन करीब 13 हजार सिलेंडर की डिलीवरी हो रही है।
एजेंसियों के स्टॉक की लगातार जांच हो रही प्रशासन का फोकस सिर्फ सप्लाई पर ही नहीं, बल्कि निगरानी पर भी है। सभी गैस एजेंसियों के स्टॉक की लगातार जांच हो रही है। होम डिलीवरी को सख्ती से लागू किया गया है। साफ निर्देश है कि गोदाम से सीधे गैस देने की अनुमति नहीं है। बुकिंग के बाद समय पर घर तक सिलेंडर पहुंचाना होगा।
गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई भी शुरू हो गई है। 4 अप्रैल को नारायणी इण्डेन एजेंसी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोप है कि उपभोक्ताओं को मैसेज भेजा गया, लेकिन गैस की डिलीवरी नहीं की गई। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर दी गई।
PNG कनेक्शन का दायरा भी बढ़ रहा अनुमंडल स्तर पर भी छापेमारी चल रही है। कालाबाजारी, जमाखोरी और ज्यादा कीमत वसूलने वालों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। हर अनुमंडल में धावा दल बनाया गया है।
शिकायतों के निपटारे पर भी प्रशासन सक्रिय है। जिला कंट्रोल रूम 24 घंटे काम कर रहा है। अब तक 1697 शिकायतें मिलीं, सभी का समाधान किया गया।
इसके साथ ही PNG कनेक्शन का दायरा भी बढ़ रहा है। जिले में 4619 आवेदन मिले, जिनमें 3683 को स्वीकृति दी गई। करीब 1985 घरों में पाइपलाइन गैस की सप्लाई शुरू हो चुकी है।
Source link
एक महीने में ढाई लाख से अधिक सिलेंडर का वितरण:रोजाना 13 हजार की सप्लाई; जिले में स्टॉक की कमी नहीं; गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई







