Related Posts

उदयपुर में 455 किलो डोडा चूरा पकड़ा:पुलिस ने पीछा कर स्कॉर्पियो की ली तलाशी, मौका पाकर तस्कर भागा




उदयपुर की फतहनगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 455.230 किलोग्राम डोडा चूरा और स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है। वहीं मौके से स्कॉर्पियो सवार तस्कर मौका पाकर भाग गया। फिलहाल पुलिस आरोपी तस्कर की तलाश में जुट गई है। थानाधिकारी चन्द्रशेखर किलानिया ने बताया कि उदयपुर आईजी गौरव श्रीवास्तव द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत फतहनगर और मावली टीम द्वारा फलीचड़ा बस स्टैंड पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो(RJ-27 UC5623) को रुकने का इशारा किया तो वह नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा। जिस पर पुलिस ने अपने वाहन से स्कॉर्पियो का पीछा किया और थोड़ी दूरी पर ही स्कॉर्पियो का टायर ब्रस्ट कर दिया। ड्राइवर स्कॉर्पियो कच्चे रास्ते में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से 23 कट्टों में 455.230 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा मिला। पुलिस ने कार जब्त करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच डबोक थानाधिकारी गोपालनाथ को सौंपी गई है। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें