spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

उत्तरकाशी में कार खाई में गिरी, 2 की मौत:SDRF ने 250 मीटर गहरी खाई से निकाले शव, 3 घायलों में एक महिला शामिल




उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास शुक्रवार रात पंजाब नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना रात करीब 8:08 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने कार को खाई में गिरते देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद प्रशासन और राहत एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। तस्वीरें देखिए- स्थानीय लोगों ने दी सूचना, रस्सियों के सहारे चला रेस्क्यू हादसे के बाद सबसे पहले स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने खाई में वाहन गिरा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत दल ने रस्सियों के सहारे गहरी खाई में उतरकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान घटनास्थल पर तीन एम्बुलेंस भी तैनात रहीं। कार में पांच लोग सवार थे, एक महिला भी घायल जानकारी के अनुसार कार (PB 01F 1733) में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। एक घायल के सिर में गंभीर चोट आई, जिसे स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम ने घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया। बाद में सभी घायलों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेजा गया। डीएम के निर्देश पर अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सभी संबंधित विभागों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग ने एम्बुलेंस और जीवन रक्षक उपकरणों के साथ टीमों को घटनास्थल पर भेजा। वहीं पीएचसी भटवाड़ी को भी अलर्ट मोड पर रखा गया ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles