spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

उचाना में अवैध पानी, सीवरेज कनेक्शन करने वाले को नोटिस:जल की बर्बादी रोकने को टीम का गठन, कार्रवाई की चेतावनी




जींद जिले के उचाना में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने अवैध पानी और सीवरेज कनेक्शनों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। विभाग ने अवैध रूप से कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। यह जांच आगे भी जारी रहेगी। एसडीओ सुनीता देवी ने बताया कि अवैध पानी कनेक्शनों की पहचान के लिए विभाग ने दो टीमें गठित की हैं। ये टीमें क्षेत्र में सर्वेक्षण कर ऐसे उपभोक्ताओं का पता लगा रही हैं जिन्होंने बिना अनुमति पानी के कनेक्शन लगाए हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विभाग पानी की बर्बादी रोकने के लिए भी सक्रिय है। जो उपभोक्ता पानी व्यर्थ बहाते पाए जा रहे हैं, उन्हें चेतावनी दी जा रही है। यदि चेतावनी के बाद भी लापरवाही जारी रहती है, तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नए कनेक्शन के लिए अब नहीं देना होगा रोड कट शुल्क जेई विनय कुमार ने जानकारी दी कि पानी और सीवरेज कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर है। अब नए पानी और सीवरेज कनेक्शन प्राप्त करने के लिए रोड कट शुल्क नहीं देना होगा। उपभोक्ता बिना रोड कट के भी कनेक्शन ले सकेंगे, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी और प्रक्रिया भी सरल होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि अवैध कनेक्शनों को वैध नहीं कराया गया, तो उन्हें काट दिया जाएगा। विभाग का मुख्य उद्देश्य लोगों को बेहतर पेयजल और सीवरेज सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही, अवैध कनेक्शनों पर रोक लगाकर जल संरक्षण को बढ़ावा देना भी विभाग की प्राथमिकता है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles