Related Posts

उकलाना स्टेडियम से सामान चोरी का खुलासा, दो आरोपी काबू:बाथरूम गेट और जिम उपकरण चुराए थे; एक दिन का पुलिस रिमांड




हिसार जिला पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना उकलाना पुलिस ने गांव प्रभुवाला स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। थाना उकलाना प्रभारी पीएसआई कुलदीप ने बताया कि पीएफसी फुटबॉल ट्रस्ट, प्रभुवाला के प्रतिनिधि करमबीर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि गांव प्रभुवाला स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम से दो एल्यूमीनियम एवं लोहे के मुख्य गेट तथा जिम में लगा खेल उपकरण और अन्य सामान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर थाना उकलाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 एवं 331(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी तथ्यों का विश्लेषण किया मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के साक्ष्यों और तकनीकी तथ्यों का विश्लेषण किया। जांच में जुटे मुख्य सिपाही सुभाष चंद्र ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त मंदीप पुत्र सत्यवान तथा राजीव पुत्र सुनील कुमार निवासी न्यू शिव मंदिर प्रभुवाला को गिरफ्तार कर लिया। एक दिन का पुलिस रिमांड पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ के लिए उन्हें कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान चोरी किए गए सामान की बरामदगी, वारदात में प्रयुक्त साधनों तथा अन्य संभावित घटनाओं में उनकी संलिप्तता के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस की आमजन से अपील पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति और खेल सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। हिसार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपराधिक घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें