spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

उकलाना में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा:विधायक नरेश सेलवाल बोले- जनता की जेब पर डाका, केंद्र से बढ़े दाम वापस लेने की मांग




उकलाना से कांग्रेस विधायक नरेश सेलवाल ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹993 की भारी बढ़ोतरी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे आम जनता पर सीधा आर्थिक बोझ बताया है। उन्होंने कहा कि इस वृद्धि के बाद सिलेंडर की कीमत ₹3000 के पार पहुंच गई है, जिसका सीधा असर होटल, ढाबों और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। विधायक नरेश सेलवाल ने कहा कि यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई है, जब आम जनता पहले ही महंगाई की मार झेल रही है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों से आम आदमी का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है और मध्यम वर्ग के लिए खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है। चुनाव के बाद जताई थी महंगाई बढ़ने की आशंका उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि, चुनावों के बाद महंगाई बढ़ने की आशंका जताई गई थी, जो अब हकीकत बनती नजर आ रही है। नरेश सेलवाल ने आरोप लगाया कि गैस, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग की कमर टूट रही है। बढ़ती लागत के कारण छोटे व्यापारियों के सामने भी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के बढ़े हुए दाम तुरंत वापस लिए जाएं, ताकि आम जनता और छोटे कारोबारियों को राहत मिल सके। विधायक नरेश सेलवाल ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा जनता के हक की आवाज उठाती रही है और भविष्य में भी आमजन के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles