![]()
हिसार जिले के सब डिवीजन उकलाना बिजली विभाग में उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का विरोध लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को एचएसईबी वर्कर यूनियन और अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के संयुक्त नेतृत्व में कर्मचारियों ने दो घंटे तक रोष प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान मोनूदीन ने की, जबकि मंच संचालन सब यूनिट सचिव आत्माराम ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी मौजूद रहे। कई बार दे चुके लिखित नोटिस यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि उपमंडल अधिकारी को कई बार लिखित नोटिस देने और व्यक्तिगत रूप से मिलने के बावजूद कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं किया गया। उनका कहना था कि फील्ड में लगातार हादसे हो रहे हैं, जिससे लाइन पर कार्य करने वाले कर्मचारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कर्मियों को फील्ड डयूटी पर भेजें कर्मचारियों ने मांग की, कि जिन तकनीकी कर्मचारियों को कार्यालयों में कार्य पर लगाया गया है, उन्हें उनके मूल कार्य यानी फील्ड ड्यूटी पर भेजा जाए, ताकि बिजली व्यवस्था सुचारु रहे और कार्य का भार संतुलित होने से दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। आंदोलन तेज करने की चेतावनी यूनियन नेताओं ने कहा कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए, तो भविष्य में किसी भी कर्मचारी के साथ होने वाली अप्रिय घटना की जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Source link
उकलाना बिजली निगम में दूसरे दिन भी कर्मचारियों का प्रदर्शन:एसडीओ पर अनदेखी का आरोप; सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग







