spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया:CCTV फुटेज में कैद चोर के हाथ के टैटू से हुई पहचान; लैपटॉप-बैटरियां जब्त




ग्वालियर के झांसी रोड इलाके में इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात CCTV कैमरों में कैद हो गई थी, जिससे पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली। फुटेज में एक आरोपी के हाथ पर बने टैटू के आधार पर उसकी पहचान की गई। पुलिस ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा और उनके कब्जे से एक लैपटॉप, दो बैटरियां और नकदी जब्त की है। आरोपियों पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह से अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। जानकारी के अनुसार, मुरार स्थित शिवहरे कॉलोनी निवासी दिनेश शिवहरे का नाका चंद्रबदनी पुल के पास एम्पियर इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम है, जहां कुछ दिन पहले चोरी हुई थी। मामले की जांच सीएसपी विश्वविद्यालय हीना खान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झांसी रोड शक्ति सिंह यादव के नेतृत्व में की जा रही थी। CCTV से मिला सुराग: लैपटॉप के साथ घूमता आरोपी दबोचा CCTV फुटेज में तीन संदिग्धों के चेहरे सामने आने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। इसी दौरान रविवार को सूचना मिली कि विवेकानंद चौराहे के पास एक युवक काले रंग का लैपटॉप लेकर घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान 22 वर्षीय शुभम पुत्र राजेश वाल्मीकि निवासी नाका चंद्रबदनी, झांसी रोड के रूप में हुई। पूछताछ में शुभम ने अपने साथियों सौरभ खटीक और शक्ति जाटव के साथ 31 मार्च की सुबह 4 से 5 बजे के बीच शोरूम में चोरी करना कबूल किया। इसके बाद पुलिस ने सौरभ खटीक (रानीपुरा पुलिया) और शक्ति जाटव को नाका चंद्रबदनी पुलिया सब्जी मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। बंटवारे में मिली रकम खाने-पीने में उड़ाई
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शुभम वाल्मीकि को चोरी की रकम में 10 हजार रुपये मिले थे, जिनमें से अधिकांश उसने खाने-पीने में खर्च कर दिए। उसके पास से करीब 500 रुपए जब्त किए गए हैं। सौरभ खटीक ने अपने हिस्से की एक स्कूटी बैटरी घर में रखी थी। पुलिस ने उसके घर से एक बैटरी और 18,500 रुपए में से केवल 300 रुपए बरामद किए। वहीं, शक्ति जाटव के हिस्से में एक बैटरी और नकदी आई थी। उसने बैटरी साइंस कॉलेज की दीवार के पास झाड़ियों में छिपा दी थी, जबकि नकदी खर्च कर दी। पुलिस ने बैटरी बरामद कर ली है। टीआई झांसी रोड शक्ति सिंह यादव ने बताया- आरोपियों ने इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम के ताले तोड़कर चोरी की थी। घटना स्थल के CCTV फुटेज के आधार पर गिरोह को पकड़ लिया गया और चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles