spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

इंदिरा गांधी नहर में नहाने गए दो युवक बहे:सिरसा के बणी गांव के थे, तेज बहाव में फंसे, गोताखोरों से तलाश जारी




सिरसा जिले में हरियाणा-राजस्थान सीमा से गुजर रही राज कनाल (इंदिरा गांधी नहर) में वीरवार को नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में बह गए। देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया था। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, क्योंकि दोनों अपने-अपने परिवार के इकलौते बेटे बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बणी गांव के 10 युवक गर्मी से राहत पाने के लिए हरियाणा के बणी और राजस्थान के सुरेवाला को जोड़ने वाले इंदिरा गांधी नहर पुल के पास नहाने गए थे। नहाते समय मनीष और मोहित गहरे पानी तथा तेज बहाव की चपेट में आ गए और देखते ही देखते नहर में बह गए। उनके साथ गए अन्य आठ युवक सुरक्षित घर लौट आए और परिजनों को घटना की सूचना दी। गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कर दी गई। डूबे हुए युवकों की पहचान राजकुमार के 14 वर्षीय पुत्र मनीष और रोहताश के 17 वर्षीय पुत्र मोहित के रूप में हुई है। दो राज्यों की पुलिस मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलने पर सुरेवाला चौकी पुलिस (राजस्थान) और करीवाला चौकी पुलिस (हरियाणा) भी मौके पर पहुंची। दोनों राज्यों की पुलिस गोताखोरों के साथ मिलकर तलाश अभियान चला रही है। नहर किनारे युवकों की मोटरसाइकिल और कपड़े भी मिले हैं। जिला प्रशासन ने नहाने पर लगाया था प्रतिबंध गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने हाल ही में नहरों में डूबने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए नहाने पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद युवक नहर में नहाने चले गए। शाम ढलने के कारण गोताखोरों ने अभियान अस्थायी रूप से रोक दिया, जबकि दोनों किशोरों की तलाश जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles