spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

आधे हरियाणा में ही बरसा मानसून:दक्षिाणी इलाकों में ज्यादा, पश्चिमी, उत्तरी इलाकों में सबसे कम; आज 3 जिलों में अलर्ट




हरियाणा में मानसून पूरी तरह छा गया है, पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, आज प्रदेश के 3 प्रमुख जिलों यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अंबाला और पंचकूला सहित आस-पास के कुछ उत्तर-पूर्वी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है, जबकि पश्चिमी हरियाणा के सिरसा और फतेहाबाद जैसे क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं मानसून के पिछले 6 दिनों का आंकलन करें तो 3 जुलाई से 9 जुलाई के दौरान हरियाणा में औसतन 27.7 mm बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि में 31 mm बारिश होनी चाहिए थी। यानी इस हफ्ते सामान्य से करीब 12% कम बारिश हुई है। किन इलाकों में ज्यादा तो किन इलाकों में कम बरसा मानसून फरीदाबाद जिला बारिश के मामले में टॉप पर रहा, जहां सामान्य से 207% अधिक यानी 92.3 mm बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा गुरुग्राम में 87.2 mm (147% अधिक) बारिश दर्ज हुई। वहीं सबसे कम बारिश सिरसा जिले में देखने को मिली, जहां सामान्य से 98% कम महज 0.3 mm बारिश हुई। फतेहाबाद में भी सिर्फ 1.6 mm (-91%) बारिश ही दर्ज की जा सकी। जानिए कैसा रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान… सिरसा में पारा 39.4°C, कई जगह राहत : पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सबसे अधिकतम तापमान 39.4°C सिरसा में रिकॉर्ड किया गया। वहीं हिसार में पारा 37.0°C दर्ज हुआ। दूसरी तरफ, बारिश और बादलों के चलते करनाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 7.1°C नीचे गिरकर महज 27.4°C पर आ गया, जिसने दिन के समय मौसम को बेहद सुहावना और ठंडा बना दिया है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है। गुरुग्राम की रातें हुईं सबसे ठंडी, पारा 21°C पर : राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 2.1°C कम बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान हरियाणा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.0°C गुरुग्राम में दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.0°C कम है। इसके अलावा नारनौल में रात का पारा 22.5°C रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश में रात का तापमान 24°C से 27°C के बीच बना हुआ है, जिससे रात के समय मौसम सामान्य हो गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles