![]()
झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए-1 टीम ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक गांव बापड़ौदा के खरहर रोड स्थित पुल के नीचे मौजूद है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को घेराबंदी कर काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध हथियार बरामद हुआ। दिल्ली निवासी सागर निकला आरोपी पुलिस जांच में आरोपी की पहचान सागर निवासी दिल्ली के रूप में हुई। बरामद हथियार को कब्जे में लेकर थाना आसौदा में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को बहादुरगढ़ कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। कोर्ट में पेश कर भेजा न्यायिक हिरासत सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि झज्जर पुलिस अवैध हथियार रखने वालों और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
Source link
बहादुरगढ़ में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:पुल के नीचे खड़ा था, दिल्ली का रहने वाला, कोर्ट में पेश कर जेल भेजा







