spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अस्पताल में नशे से भरे इंजेक्शन की वीडियो वायरल:कुरुक्षेत्र में बन रही बिल्डिंग, युवक बोला- सबूत मिल गए, नशा विरोधी टीम ने इनको पकड़ा




कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा के सारसा गांव से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महज 28 सेकेंड के इस वीडियो ने गांव में नशे को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक युवक हाथ में इंजेक्शन लेकर दावा कर रहा है कि इसमें नशा भरा हुआ है और गांव की नशा विरोधी टीम ने छापा मारकर कुछ युवकों को पकड़ा है। वीडियो में युवक कह रहा है कि भाइयो, सबूत भी सामने आ चुके हैं। नशे के इंजेक्शन भरे हुए हैं। गांव में नशे के खिलाफ टीम बनी हुई है। मेरे भाइयों ने रेड लगाई और इनको पकड़ा है। इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वीडियो में युवक के हाथ में एक इंजेक्शन साफ दिखाई देता है, जबकि दूसरा इंजेक्शन पास में रखा नजर आता है। निर्माणाधीन अस्पताल होने का दावा जिस जगह की वीडियो वायरल हो रही है, उसे गांव का निर्माणाधीन अस्पताल होने का दावा किया गया है। इसमें 3 से 4 युवक यहां दिखाई दे रहे हैं। अलग साइड में कुछ और युवक भी दिख रहे हैं। वीडियो बनाने वाला युवक गांव के लोगों से अस्पताल की बिल्डिंग को जल्दी बनवाने की अपील कर रहा है। वायरल वीडियो ने बढ़ाए सवाल वीडियो में यह भी दावा किया जा रहा है कि नशा करने वाले युवकों को टीम ने पुलिस के हवाले कर दिया है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी कि यह वीडियो किसने और कब बनाया है। वीडीयो ताजा है या फिर पुराना साफ हो नहीं हो सका। पुलिस जांच से ही सामने आएगी सच्चाई वीडियो में दिखाई दे रहे इंजेक्शन किस काम के थे, उनमें क्या भरा था और युवकों को लेकर क्या कार्रवाई हुई, इसका जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा। लेकिन इतना जरूर है कि 28 सेकेंड के इस वीडियो ने सारसा गांव में नशे को लेकर बहस छेड़ दी है और लोगों की निगाहें अब पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles