spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया के लिए अब अमृतसर से फ्लाइट:एअर इंडिया की ईजी कनेक्ट सेवा शुरू; दिल्ली में चेक-इन, इमीग्रेशन की दोबारा जरूरत नहीं




अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आज हवाई यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है। एअर इंडिया की नई ईजी कनेक्ट हब-एंड-स्पोक फ्लाइट सेवा शुरू हो गई है। इसका उद्घाटन सुबह 7 बजे वर्चुअली केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने किया। भारत सरकार के नए अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी मॉडल के तहत शुरू की जा रही इस सेवा से अमृतसर से देश और विदेश तक यात्रा आसान होगी। इस सेवा के शुरू होने से पंजाब के यात्रियों को अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम (UK), यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, आदि की 27 जगहों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिलेगी। पहले पंजाब के यात्रियों को अमृतसर से दिल्ली जाना पड़ता था। वहां से दोबारा चेक-इन और इमिग्रेशन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। इस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को दिल्ली में दोबारा इन प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। इस सेवा से और क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी, 12 सवाल-जवाब में जानते हैं… 12 सवाल-जवाब में जानिए नए फायदों को सवाल: एअर इंडिया की ईजी कनेक्ट सेवा क्या है?
जवाब: यह ऐसी सेवा है जिसमें यात्री अमृतसर से ही अपने अंतिम अंतरराष्ट्रीय गंतव्य तक चेक-इन कर सकते हैं। दिल्ली में उन्हें दोबारा बैगेज चेक-इन, टर्मिनल बदलने या इमिग्रेशन की प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। दिल्ली में यात्री सीधे अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट के जरिए आगे की उड़ान पकड़ सकेंगे। 28 जुलाई से अमृतसर से यह सेवा सेवा शुरू हो गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने इसका वर्चुअली उद्घाटन किया। सवाल: अमृतसर से रोज कितनी ईजी कनेक्ट उड़ानें संचालित होंगी?
जवाब: रोज दो उड़ानें संचालित होंगी। पहली फ्लाइट (AI-1113) सुबह 9:10 बजे रवाना होगी और 10:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दूसरी उड़ान (AI-1115) रात 10:00 बजे रवाना होगी और 11:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। सवाल: इन उड़ानों से आगे की इंटरनेशनल फ्लाइट कितनी देर में मिलेगी?
जवाब: दिल्ली पहुंचने के 4 घंटे के भीतर इंटरनेशनल फ्लाइट मिल जाएगी। यहां से करीब 27 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए कनेक्टिंग उड़ानें उपलब्ध होंगी। सवाल: किन देशों और क्षेत्रों के लिए यह सुविधा मिलेगी?
जवाब: अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम (UK), यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, पश्चिम एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के प्रमुख शहरों के लिए यहां से सुविधा मिलेगी। सवाल: यात्रियों को सबसे बड़ा फायदा क्या होगा?
जवाब: समय की बचत होगी, बार-बार इमिग्रेशन और बैगेज चेक-इन नहीं करना पड़ेगा। इससे यात्रा ज्यादा आसान और सुविधाजनक होगी। सवाल: सुबह और रात की उड़ानों से किस तरह की कनेक्टिविटी मिलेगी?
जवाब: सुबह की उड़ान से मुख्य रूप से यूरोप और कुछ एशियाई शहरों की कनेक्टिविटी मिलेगी। जबकि, रात की उड़ान से अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, दुबई, बाली और फुकेट जैसे डेस्टिनेशन तक आसान कनेक्शन मिलेगा। सवाल: टिकट की बुकिंग कहां से की जा सकती है?
जवाब: एअर इंडिया की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, कॉन्टैक्ट सेंटर और रजिस्टर्ड ट्रैवल एजेंटों से बुकिंग करवाई जा सकती है। सवाल: क्या यह सुविधा सभी एयरलाइंस में मिलेगी?
जवाब: फिलहाल, यह सुविधा केवल एअर इंडिया की ईजी कनेक्ट फ्लाइट्स में मिलेगी। सवाल: क्या डिजीयात्रा अनिवार्य है?
जवाब: ईजी कनेक्ट के जरिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए डिजीयात्रा में नामांकन आवश्यक है। सवाल: पंजाब के यात्रियों को इस सेवा का क्या विशेष लाभ मिलेगा?
जवाब: विदेशों में रहने वाले पंजाबी समुदाय से जुड़ना आसान होगा। टूरिज्म, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा। सवाल: भारत सरकार का इस योजना के पीछे क्या उद्देश्य है?
जवाब: विदेशी ट्रांजिट हब पर निर्भरता कम करना, भारतीय हब को मजबूत बनाना और भारत को वैश्विक एविएशन कनेक्टर के रूप में विकसित करना। सवाल: इनबाउंड ईजी कनेक्ट सेवा कब शुरू होगी?
जवाब: अगले दो महीनों में अमृतसर के लिए इनबाउंड ईजी कनेक्ट सेवा शुरू होने की उम्मीद है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाब को 7वां एयरपोर्ट मिला:PM मोदी ने लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया; पहली फ्लाइट लुधियाना से दिल्ली जाएगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 फरवरी को लुधियाना के हलवारा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। PM ने जालंधर से वर्जुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस मौके पर CM भगवंत मान, केंद्रीय मंत्री केंद्रीय सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू और राज्य सभा सदस्य राजिंदर गुप्ता हलवारा एयरपोर्ट पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles