spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमेठी में मोरंग पर बाइक फिसलने से महिला की मौत:पति-बेटी सुरक्षित, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा




अमेठी में मोरंग पर बाइक फिसलने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में उसका पति और दो महीने की बेटी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है। बच्ची का झाड़-फूंक यह घटना बाजार शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के किसनी गांव के पास हुई। पूरे दूधा धारी गांव निवासी 27 वर्षीय हितलाल अपनी पत्नी करिश्मा और दो माह की बेटी जानकी के साथ रेछा गांव जा रहे थे। वे बच्ची का झाड़-फूंक से इलाज कराने जा रहे थे। किसनी गांव के शिवरतन पुरवा के पास जंगल में सड़क पर गिरी मोरंग के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस हादसे में करिश्मा के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हितलाल और उनकी बेटी जानकी सुरक्षित बच गए। अन्य विधिक कार्यवाही की मृतका करिश्मा का मायका अयोध्या जिले के पूरे बनिया ग्राम पंचायत कसारी में है। उनकी शादी वर्ष 2023 में हुई थी। थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस द्वारा अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles