spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर में AAP कार्यकर्ताओं ने घेरा तरुण चुघ का घर:नारेबाजी की, धर्म की राजनीति का लगाया आरोप; बोले- लालच में आने वाले नहीं




अमृतसर में आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ के घर के बाहर आज प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी पंजाब में धर्म और नफरत की राजनीति के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। प्रदर्शन में शामिल विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि भाजपा लोगों को धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास कर रही है, लेकिन पंजाब की जनता ऐसी राजनीति को सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक आंदोलन से निकली हुई पार्टी है। उसके कार्यकर्ता किसी दबाव या लालच में आने वाले नहीं हैं। नफरत की राजनीति को स्वीकार नहीं किया जाएगा वहीं विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा लंबे समय से विभिन्न राज्यों में धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति करती रही है। अब पंजाब में भी वही रणनीति अपनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब शहीदों और देशभक्तों की धरती है, जहां नफरत की राजनीति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। पंजाब के मुद्दों पर जवाब मांगा इस मौके पर विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने भाजपा से पंजाब से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा को चंडीगढ़, भाखड़ा डैम, पंजाब के पानी, किसानों के हितों, बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे, आरडीएफ और स्वास्थ्य मिशन के फंड जैसे विषयों पर अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए। आप नेताओं ने कहा कि पंजाब गुरुओं की पावन धरती है, जहां प्यार, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द की परंपरा रही है। उन्होंने दोहराया कि राज्य में अमन और भाईचारे का माहौल बनाए रखने के लिए उनकी पार्टी हर उस राजनीतिक प्रयास का विरोध करती रहेगी, जो समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश करेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles