spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर में महिला को 5 साल बाद मिला परिवार:आधार कार्ड बनवाया तो घर का पता चला, प्रशासन ने बंगाल में परिजनों को ढूंढ निकाला




अमृतसर के मजीठा रोड स्थित ‘कम्युनिटी होम फॉर मेंटली रिटार्डेड’ में रह रही एक लापता महिला को जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से सुरक्षित उसके परिवार से मिला दिया गया है। पंजाब के सामाजिक सुरक्षा एवं महिला व बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस गृह में रह रही महिला लंबे समय से अपने घर लौटने का इंतजार कर रही थी, जो आखिरकार प्रशासन की मुस्तैदी से पूरा हो सका। जिला प्रशासन ने इस पूरी पहल को एक महत्वपूर्ण मानवीय सेवा बताते हुए कहा कि बेसहारा व्यक्तियों को उनके अपनों से मिलाने का यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। आधार कार्ड प्रक्रिया से सामने आया पश्चिम बंगाल का पता जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी असीस इंदर सिंह ने बताया कि 43 वर्षीय सोंबरी मुडी 5 जुलाई 2021 से इस कम्युनिटी होम में रह रही थीं। वह अक्सर अपने घर जाने की इच्छा जाहिर करती थीं, लेकिन भाषा की समस्या और परिवार के पते की सटीक जानकारी न होने के कारण उन तक पहुंचना कठिन हो रहा था। हाल ही में जब संस्था द्वारा महिला का आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू की गई, तो बायोमेट्रिक डेटा व रिकॉर्ड के जरिए उनके पते का सुराग मिला। इससे पुष्टि हुई कि वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कुंजाचक (अमदाई) की रहने वाली हैं। अनुवादक की मदद से परिवार तक पहुंची पुलिस व संस्था पते का सुराग मिलते ही कम्युनिटी होम की अधीक्षक सविता रानी और ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ की प्रभारी प्रीति शर्मा ने एक अनुवादक की मदद से महिला की काउंसलिंग कराई। काउंसलिंग के दौरान परिजनों के बारे में महत्वपूर्ण विवरण मिले, जिसके आधार पर संबंधित क्षेत्र में पते का सत्यापन कराया गया। सही जानकारी मिलने पर जब परिजनों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने तुरंत महिला को अपने पास बुलाने की इच्छा जताई। पुलिस सुरक्षा के साथ पश्चिम बंगाल के लिए रवाना अमृतसर के उपायुक्त के दिशा-निर्देशों और जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में सभी जरूरी कानूनी और प्रशासनिक कागजी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद महिला की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए। उन्हें संस्था की एक परिचारिका और पुलिस सुरक्षा की निगरानी में उनके गृह राज्य पश्चिम बंगाल के लिए सकुशल रवाना कर दिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles