अमृतसर के पातालपुरी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान पतालपुरी निवासी मिंटू के रूप में हुई है। परिवार ने कुछ आढ़तियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए इसे आत्महत्या बताया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, मिंटू का आढ़तियों के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार का आरोप है कि उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्हें मोबाइल फोन पर अपशब्द कहे जाते थे और घर आकर भी धमकियां दी जाती थीं, जिसके कारण मिंटू लंबे समय से तनाव में था। परिवार बोला- मानसिक दबाव में उठाया कदम परिवार का दावा है कि इसी मानसिक दबाव के चलते उसने यह कदम उठाया। मृतक के भाई ने बताया कि उसे रात को इसकी भाभी ने उठाया कि उसके भाई की तबियत खराब है। जब देखा तो मुंह से झाग निकल रही थी ओर अस्पताल ले जाते हुए उसकी मौत हो गई। मिंटू की पत्नी ने बताया कि उसके पति ने ठेके पर जमीन लेकर रखी थी वो जब भी गेहूं देते थे तो आड़ती सिर्फ हिसाब करके पर्ची दे देता था ओर कोई पैसा नहीं देता था। हर बार कहता था कि ब्याज के पैसे काट लिए गए हैं। उसे एक बार 36 लाख रुपए दिए ओर फिर ट्रैक्टर भी दिया लेकिन उसका ब्याज बढ़ता ही जाता था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, परिवार के बयानों के आधार पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान गांव नंगल पदवां निवासी हरबंस सिंह, हरभंत सिंह और अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मिंटू अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में गहरा शोक है और परिजन इंसाफ की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Source link
अमृतसर में पैसों के लेन-देन विवाद में युवक की मौत:आढ़तियों पर प्रताड़ना का आरोप, परिजन बोले- मानसिक रूप से परेशान थे
