Related Posts

अमृतसर में आज लगेगा मेगा प्लेसमेंट कैंप:कई कंपनियां करेंगी युवाओं की सीधी भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन




नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज रोजगार पाने का अच्छा अवसर है। जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, अमृतसर की ओर से आज, 30 जून को डीसी कार्यालय स्थित ब्यूरो परिसर में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। कैंप सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की कई कंपनियां योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग के अनुसार, कैंप में एक्सिस बैंक, आयशर ट्रैक्टर्स और पेटीएम जैसी कंपनियां हिस्सा लेंगी। इन कंपनियों द्वारा बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट, सेल्स एसोसिएट, कंपनी ऑपरेटर, मैकेनिक और सेल्स एग्जीक्यूटिव सहित विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी। चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा और योग्यता के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। 10वीं से ग्रेजुएशन पास युवा कर सकते हैं आवेदन इस प्लेसमेंट कैंप में 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन पास युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लेकर पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। हेल्पलाइन पर लें प्लेसमेंट कैंप की पूरी जानकारी जिला प्रशासन ने युवाओं से समय पर कैंप स्थल पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे प्लेसमेंट कैंपों का उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें उनकी योग्यता के अनुरूप नौकरी दिलाना है। इससे बेरोजगार युवाओं को सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों के सामने अपनी योग्यता प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। प्लेसमेंट कैंप से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो की हेल्पलाइन 99157-89068 पर संपर्क कर सकते हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें