Related Posts

अमृतसर पुलिस ने 7 किलो हेरोइन सहित 5 तस्कर पकड़े:पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा, नेटवर्क की जांच जारी




अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित हो रहे एक ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 7.050 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपय बताई जा रही है। DGP गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पाकिस्तान स्थित एक तस्कर के संपर्क में थे और उसके निर्देशों पर पंजाब में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। यह नेटवर्क सीमापार से ड्रग्स की तस्करी कर युवाओं को निशाना बना रहा था, जिससे समाज में नशे की समस्या और गहराती जा रही थी। दो एफआईआर दर्ज, पुलिस ने शुरू की गहन जांच इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं, जो कि थाना छेहरटा और थाना कैंटोनमेंट, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुई हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है, ताकि इसके आगे और पीछे जुड़े सभी कड़ियों का पता लगाया जा सके। नशामुक्त पंजाब के लिए सख्त कार्रवाई जारी DGP ने स्पष्ट किया है कि राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए उनकी प्रतिबद्धता अडिग है। लगातार चलाए जा रहे अभियानों के तहत ऐसे तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखा जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें