spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अबोहर में चलती ट्रेन से गिरा युवक, गंभीर:दिल्ली का रहने वाला है, आधार कार्ड से पहचान, सिर में गहरी चोट के चलते फरीदकोट रेफर




फाजिल्का के अबोहर में शुक्रवार को रेलवे लाइन के पास चलती ट्रेन से गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान दिल्ली के उत्तम नगर बी ब्लॉक निवासी 25 वर्षीय शुभम पुत्र राममूर्ति के रूप में हुई है। पुलिस युवक के परिजनों का पता लगाने में जुटी हुई थी और मामले की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, युवक ट्रेन के दरवाजे पर बैठा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई। सिर में गहरी चोट, हालत गंभीर सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। ‘नर सेवा नारायण सेवा’ संस्था के सदस्य बिट्टू नरूला और चिमनलाल घायल शुभम को तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक के सिर पर गहरी चोट लगी है। खबर लिखे जाने तक बैग में मिले आधार कार्ड से पहचान युवक के पास से एक बैग मिला, जिसमें आधार कार्ड और कुछ कपड़े थे। पुलिस अभी यह पता नहीं लगा पाई है कि युवक दिल्ली से कहां जा रहा था और वह अबोहर की तरफ क्यों आया था। इन सभी सवालों के जवाब उसके परिजनों के आने के बाद ही मिल पाएंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles