![]()
भिवानी के रोहतक रोड पर नया बस स्टैंड के पास एक प्राइवेट अस्पताल में शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान योजना के तहत दिए जा रहे इलाज का रिकॉर्ड खंगाला। साथ ही अस्पताल के रिकार्ड में खामियां मिलने पर सिविल सर्जन को कार्रवाई के लिए लिखा गया है। टीम में रोहतक सीएम फ्लाइंग के एसआई राकेश कुमार व मेडिकल ऑफिसर डॉ. रजनीश कुमार तथा गुप्तचर ईकाई शामिल रही। जिसने शुक्रवार दोपहर बाद करीब साढ़े 3 बजे प्राइवेट अस्पताल में रेड की। यह रेड करीब 3 घंटे शाम साढ़े 6 बजे तक जारी रही। इस दौरान आयुष्मान योजना का रिकार्ड खंगाला। आयुष्मान योजना के तीन मरीज मिले एसआई राकेश कुमार ने बताया कि रेड के दौरान अस्पताल में 12 मरीज भर्ती मिले। जिनमें से 3 मरीजों का इलाज आयुष्मान योजना के तहत चल रहा था। जब टीम ने मरीजों से पूछताछ की तो एक मरीज का कहना था कि जब इलाज के दौरान बाहर से दवाइयां आती है तो खुद को भुगतान करना पड़ता है। जबकि टीम का कहना था कि आयुष्मान योजना के तहत भर्ती मरीजों को सभी दवाईयां फ्री मिलती हैं। इसके अलावा इनडोर रजिस्टर चेक किया जो पूरा नहीं मिला। इनडोर रजिस्टर में 22 मार्च तक का ही रिकार्ड मिला। इसके बाद का रिकार्ड नहीं था। जिसके बाद कार्रवाई के लिए सिविल सर्जन को लिखा गया है।
Source link
भिवानी में CM फ्लाइंग की प्राइवेट अस्पताल में रेड:आयुष्मान योजना का रिकॉर्ड जांचा; मरीज बोला-बाहर की दवाइयों के पैसे दे रहे







