Top 5 This Week

Related Posts

अबोहर की मार्केट में स्ट्रीट लाइटें खराब:शाम ढलते छा जाता है अंधेरा, दुकानदार बोले- आना-जाना मुश्किल, शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं




अबोहर की ‘सीतो गुणों मार्केट’ और आसपास के इलाकों में स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जिस कारण शाम ढलते ही घना अंधेरा छा जाता है। इस स्थिति से व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर भय का माहौल है। मार्केट के दुकानदारों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं की गई है। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकते हैं। साथ ही, रात के समय ग्राहकों और राहगीरों का आना-जाना भी मुश्किल हो गया है। व्यापारियों ने अपनी चिंता व्यक्त की इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासी अंग्रेज बिश्नोई, विकास निर्मल, विशंभर और सीतो सहित अन्य व्यापारियों ने प्रशासन के समक्ष अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, जिसमें स्ट्रीट लाइटों की तत्काल मरम्मत, रात में पुलिस और पीसीआर गश्त बढ़ाना, तथा मार्केट व मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना शामिल है। व्यापारियों ने दी चेतावनी व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो उन्हें अपने स्तर पर कोई कड़ा निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कितनी जल्दी संज्ञान लेता है और ‘सीतो गुणों मार्केट’ के लोगों को अंधेरे और असुरक्षा से कब राहत मिलती है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें