spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अबोहर की नहर में मिला महिला का शव:नहा रहे बच्चों ने देखा, हाथों में चूड़ा और बालों में परांदा




अबोहर क्षेत्र के कंधवाला रोड स्थित मलूकपुरा माइनर में गुरुवार दोपहर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और समाजसेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पहचान और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। माइनर में नहा रहे बच्चों ने देखा शव जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे कुछ बच्चे मलूकपुरा माइनर में नहा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने नहर में एक महिला का शव बहता हुआ देखा। बच्चों ने रस्सी की मदद से शव को किनारे पर रोक लिया और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद राहगीरों ने घटना की जानकारी नर सेवा नारायण सेवा समिति और पुलिस को दी। समिति के सदस्य बिट्टू नरूला ने बताया कि सूचना मिलते ही वह अपने साथी सोनू ग्रोवर के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस की मौजूदगी में शव को सरकारी अस्पताल के शवगृह में भिजवाया गया, जहां पहचान होने तक उसे सुरक्षित रखा गया है। हाथों में लाल रंग का चूड़ा प्राथमिक जांच में मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। महिला ने जामुनी रंग का सूट पहन रखा था। उसके हाथों में लाल रंग का चूड़ा और बालों में परांदी लगी हुई थी। शव की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत कुछ घंटे पहले ही हुई होगी। पुलिस ने अज्ञात महिला की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में सूचना भिजवानी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles