![]()
अबोहर की गुरु कृपा कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय मुन्ना बलाना पिछले 15 दिनों से लापता है। वह बठिंडा में दिहाड़ी मजदूरी करने गया था। परिवार ने उसकी तलाश के लिए सिटी वन पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस को दी शिकायत में मुन्ना की भाभी संतोष (निक्की की पत्नी) और उसके भाई ने बताया कि मुन्ना बलाना लगभग 15 दिन पहले यह कहकर घर से निकला था कि वह बठिंडा में दिहाड़ी मजदूरी करने जा रहा है और कुछ दिनों में लौट आएगा। परिवार ने नजदीकी रिश्तेदारों और दोस्तों से भी किया संपर्क हालांकि, 15 दिन बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटा है और न ही उसका कोई सुराग मिल पाया है। परिवार ने अपने सभी नजदीकी रिश्तेदारों और दोस्तों से संपर्क किया है, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। घर से जाते समय मुन्ना ने आसमानी रंग की कमीज और काले रंग की लोअर पहनी हुई थी। थाना नंबर एक के प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि गुमशुदा युवक की तलाश के लिए इश्तिहार जारी कर दिए गए हैं। पंजाब पुलिस की सोशल मीडिया साइट्स पर भी उसकी तस्वीर साझा की गई है, ताकि पंजाब के किसी भी थाने में उससे संबंधित कोई सूचना मिलने पर उसका पता लगाया जा सके।
Source link
अबोहर का युवक 15 दिन से लापता:बठिंडा मजदूरी के लिए गया था; परिवार ने पुलिस से लगाई तलाश करने की गुहार







