Related Posts

अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन गढ़ी ने फिल्लौर में सुनीं समस्याएं




भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने फिल्लौर दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर खुली कचहरी लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। दौरे के दौरान गढ़ी ने गांव नगर में हाईवे पर खड़े गंदे पानी की निकासी के मामले का जायजा लेने के लिए स्थल का निरीक्षण किया। सुनवाई के बाद उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने पंजाब सरकार की ओर से लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। मौके पर एस.डी.एम. फिल्लौर, तहसीलदार, बी.डी.पी.ओ. सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। गढ़ी ने गांव मियोंवाल में हाल ही में टिप्पर के नीचे आने से मृत दलित युवक के परिवार से मिलकर शोक साझा किया। वहीं, गांव मोरों में खेल मैदान खोदने को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद श्री गढ़ी के प्रयासों से आपसी सहमति से सुलझाया गया। इस दौरान उनके साथ सूबा ज्वाइंट सकत्तर आप प्रिं. प्रेम कुमार, आप नेता हरजिंदर कौर संधू, अंग्रेज सिंह, कमलेश कुमार, जगदीश सिंह रामा, सरपंच मोरों हरदीप सिंह, किरपाल सिंह पाली आदि मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें