Top 5 This Week

Related Posts

अनिल रेड्डी मामले में हत्या की धारा जोड़ने की मांग:हिसार में बसपा और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी




हिसार में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और तलवंडी बादशाहपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मृतक अनिल रेड्डी मामले में हत्या की धारा जोड़ने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया गया। प्रदर्शनकारी क्रांति चौक पार्क में एकत्र हुए और पैदल मार्च करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। वहां उन्होंने प्रशासन के माध्यम से सरकार को एक ज्ञापन सौंपा। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने आरोप लगाया कि अनिल रेड्डी हत्याकांड में थाना आजाद नगर में दर्ज मुकदमे से पुलिस ने हत्या की धारा 103 बीएनएस (पूर्व में आईपीसी 302) हटा दी है। इसके स्थान पर सड़क दुर्घटना से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। जमालपुर ने मांग की कि मामले में दोबारा हत्या की धारा लागू की जाए, उच्चस्तरीय जांच हो और जांच अधिकारी तथा थाना प्रभारी के खिलाफ निलंबन व विभागीय कार्रवाई की जाए। उन्होंने घटना की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने की भी मांग की। प्रदर्शन में बढ़ती महंगाई का मुद्दा भी उठाया प्रदर्शन के दौरान बसपा ने बढ़ती महंगाई को भी एक प्रमुख मुद्दा बताया। पार्टी ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में कटौती की मांग की। इसके साथ ही राशन, दूध और सब्जियों पर सब्सिडी और किसानों के लिए डीजल पर विशेष राहत देने की मांग भी उठाई गई। ज्ञापन में एचपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती और हरियाणा पुलिस भर्ती में कथित अनियमितताओं का मुद्दा भी शामिल था। बसपा ने इन भर्ती प्रक्रियाओं की निष्पक्ष जांच, परिणामों को रद्द कर पुनर्मूल्यांकन और आरक्षण नीति के पूर्ण पालन की मांग की। आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी इसके अतिरिक्त, शिक्षण संस्थानों में बढ़ रही आत्महत्या की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए 24 घंटे मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन, काउंसिलिंग सेंटर और न्यायिक जांच की मांग की गई। पार्टी ने गरीबों और दलितों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई रोकने और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की भी मांग की। बसपा ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें