spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अकाल तख्त ने CM की पेशी की VIDEO की जारी:15 जनवरी को किया था मान को तलब; विवादित वीडियो को लेकर किए सवाल जवाब




श्री अकाल तख्त साहिब ने आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह की पेशी की वीडियो सार्वजनिक की है। इस वीडियो में मुख्यमंत्री और जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के बीच कथित विवादित वीडियो को लेकर हुए सवाल-जवाब सामने आए हैं। सीएम को 15 जनवरी 2026 को तलब किया गया था। वीडियो में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने दावा किया कि उनके संबंध में प्रसारित की जा रही वीडियो पूरी तरह से फर्जी और एआई तकनीक के माध्यम से तैयार की गई है। सीएम ने कहा कि आधुनिक तकनीक के दौर में किसी भी व्यक्ति की नकली वीडियो बनाई जा सकती है, इसलिए मामले की वैज्ञानिक जांच जरूरी है। सिलसिलेवार पढ़िए, वीडियो में क्या बातचीत हुई जत्थेदार: आप बाबा जरनैल सिंह जी खालसा भिंडरावाले को जानते हैं? भगवंत मान: जी। जत्थेदार: कौन हैं? भगवंत मान: बहुत बड़ी जो उनकी लड़ाई थी… जब हम छोटे होते थे तब की बात है पर… जितना पढ़ा है, भाई अमरीक सिंह जी, भाई सुवेग सिंह जी… जिस समय ब्लू स्टार हुआ था, वो यहीं अंदर ही थे… और… वो अपने रोडे गांव से पहले… दमदमी टकसाल के मुखी थे। जत्थेदार: ठीक है। जत्थेदार: देखो, मुझे नहीं पता कि यह वीडियो सच्ची है या झूठी है, यह जांच का विषय है। वीडियो देखनी हो तो दिखा देते… हैं । भगवंत मान: नहीं नहीं… वो तो बिल्कुल ही नकली है। जत्थेदार: बिल्कुल नकली है? भगवंत मान: जी हां जत्थेदार: आप हमें कोई 2 लैब बताइए… 2 लैब… । आप अपनी कोई लैब्स हमें बता दीजिए, वहां से इसकी जांच होगी। क्योंकि देखो… बात गुरु की है। अगर नकली है तो किसी का चरित्र हनन नहीं होना चाहिए, मैं इस बात को मानता हूं। पर क्योंकि बिना फॉरेंसिक जांच के यह पता नहीं लग सकता। भगवंत मान: एक तो जो आपकी देख-रेख में भी, आप यहां बता दीजिए, हम करवा देंगे। जत्थेदार: आपने जांच करवा दी उसकी… इसकी जांच कराई है? भगवंत मान: यह तो… इनके पास कोर्ट का ऑर्डर है जी, कि यह वीडियो… साइड में खड़ा व्यक्ति: अफसर साहब, जो कोर्ट का ऑर्डर है जी, उन्होंने… इनकी प्राइवेसी होने के कारण… जत्थेदार: उसे हटाओ, वो मैंने पढ़ लिया है। पर… भगवंत मान: नहीं जी… वो बंदा जो… मैं इसके बारे में बता देता हूं। वो बंदा जी जो, जर्मन-जर्मन है कोई, वो बंदा पहले भी… वो ड्रग्स लेता है जी, वो मानसिक रूप से ठीक नहीं है, वो इस तरह की चीजें डालता रहता है जी। उससे पहले उसने मेरी इसी कमरे की… कुछ और भी बनाकर… सब… फॉरेंसिक जांच करवाओ… जत्थेदार: चलो कोई नहीं, मुझे… ना ना जी भगवंत सिंह जी… भगवंत मान: नहीं, अगर आप कहते हैं जी, तो हम इसे करवा देते हैं… पर यह नकली है। जत्थेदार: नहीं चलो… कोई नहीं भगवंत सिंह जी, आप हमें 2 लैब्स बताइए, अकाल तख्त साहिब इस वीडियो की जांच करवाएगा। भगवंत मान: बिल्कुल करवाइए जी। जत्थेदार: अगर यह झूठ हुआ तो कोई बात नहीं, अगर सच हुआ… तो फिर… मेरा अकेले का तो कुछ भी नहीं, पंथ का… जी… आप बताइए हमें दो लैब्स। भगवंत मान: बता दो… दो लैब्स कौन सी हैं? कोई भी लैब… जत्थेदार: नहीं, आप भी 2 बताइए, हम अलग से भी करवाएंगे, पर आप भी अपनी तरफ से बताइए… भगवंत मान: जो टॉप की होंगी…बल्कि मैं भी चाहता हूं जी, इसकी जांच करवा के… जांच होनी चाहिए । जत्थेदार: इसकी जांच होनी चाहिए, क्योंकि… भगवंत मान: बिल्कुल होनी चाहिए जी। जत्थेदार: लोगों ने जो काम शुरू कर दिया है… बात गुरु की है। जब गुरु की बात आती है तो वो सबसे बड़ी होती है… भगवंत मान: आप देख लीजिए, आज-कल AI है, तो आप तो खुद ही कह रहे हैं कि सोशल मीडिया का पता नहीं क्या रिवाज है। हम तो हर रोज इसी बात से डरते हैं कि कब किसकी फोटो ना लगा दी हो। यही कमरा, यही फोटो… सुखबीर वाली फोटो भी लगाकर घूम रहे हैं… मजीठिया की फोटो भी बीच में लगाकर घूम रहे हैं… वही यही कमरा। और उन्होंने कमरे को पकड़कर… अपनी नंगी आंखों से… फॉरेंसिक से कितना फर्क है मैं बता देता हूं जी। वो होटल का कमरा है जी, जो इंटीरियर है… होटल। होटल के अंदर कौन गुरु साहब की फोटो लगाएगा? जत्थेदार: चलो कोई नहीं, हमें नहीं पता… भगवंत मान: हम वो आपको… जत्थेदार: आप 2 लैब्स बताइए, हम उससे जांच करवाएंगे। जो टॉप की होंगी, सरकार की… जो टॉप की हैं। बाकी देखिए… आप पंजाब में ही जन्मे और पले-बढ़े हैं, हम सब यहीं की मिट्टी के बेटे हैं। हमारी वफादारी हमारे पंथ और पंजाब के प्रति है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles