spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं 11वीं तक विस्तारित:छात्रों का रोली-चंदन एवं पुष्प वर्षा से स्वागत, सुंदरकांड पाठ से मां सरस्वती और हनुमान से आशीर्वाद




जौनपुर के बी.आर.पी. इंटर कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं का रोली, चंदन एवं पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। नए सत्र की सफलता और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए मां सरस्वती और भगवान हनुमान के आशीर्वाद हेतु सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। विद्यालय में इस वर्ष अंग्रेजी माध्यम की कक्षाओं का विस्तार किया गया है। प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब कक्षा 6, 7, 8, 9 और कक्षा 11 (कॉमर्स एवं साइंस) में भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। इन कक्षाओं का संचालन जनपद के योग्य शिक्षकों द्वारा किया जाएगा। अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए कॉन्वेंट की तर्ज पर एक अलग ब्लॉक स्थापित किया जा रहा है। यहां आधुनिक सुविधाओं और उच्च स्तरीय शिक्षण वातावरण के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा न्यूनतम सरकारी शुल्क पर उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ. श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि पिछले दो वर्षों में विद्यालय ने इंफ्रास्ट्रक्चर, शैक्षिक गुणवत्ता और अनुशासन में लगातार सुधार किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का पठन-पाठन निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है। विद्यालय में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की जीवविज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान प्रयोगशालाएं पूरे सप्ताह नियमित रूप से संचालित होती हैं। छात्रों को उच्च स्तरीय उपकरणों के माध्यम से प्रायोगिक शिक्षा प्रदान की जाती है। डिजिटल शिक्षा के लिए दो स्मार्ट क्लासेस उपलब्ध हैं, जबकि कंप्यूटर शिक्षा के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, मोटिवेशनल कक्षाओं का भी संचालन होता है। भाषाई दक्षता बढ़ाने के लिए कक्षा 6 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए प्रति सप्ताह हिंदी एवं अंग्रेजी की विशेष कक्षाएं अनिवार्य की गई हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles