वाशिंगटनकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिका के वाशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरसपॉडेंट डिनर के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस होटल हिल्टन में मौजूद थे। तभी बाहर फायरिंग हुई।
सुरक्षाबलों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। हमलावर को तुरंत मार गिराया गया। फायरिंग की घटना डिनर हॉल के ऊपर स्थित लॉबी एरिया में हुई बताई जा रही है।
सीक्रेट सर्विस के निर्देश पर कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों को टेबल के नीचे झुकने को कहा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारी हथियारों से लैस सुरक्षा कर्मी तुरंत स्टेज पर पहुंच गए और पूरे कार्यक्रम स्थल को सुरक्षित किया।
घटना के बाद कई लोग बाहर निकलते नजर आए, लेकिन स्टेज से यह घोषणा की गई कि ‘कार्यक्रम जल्द ही फिर शुरू होगा’। हालांकि यह साफ नहीं है कि राष्ट्रपति ट्रम्प वापस कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं।
यह ट्रम्प का राष्ट्रपति बनने के बाद इस डिनर में पहला मौका था। वह घटना से कुछ मिनट पहले ही पहुंचे थे और फर्स्ट लेडी के साथ बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान मंच पर मौजूद मेंटलिस्ट उनके साथ इंटरैक्शन कर रहे थे।
होटल के अंदर की 2 तस्वीरें…
(खबर लगातार अपडेट हो रही है…)
