चंडीगढ़2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
एक्सीडेंट के बाद नहर में कूदता हरियाणा का युवक।
उत्तराखंड के ऋषिकेश घूमने गए हरियाणा के एक युवक की कार से सड़क हादसा हो गया। इसके बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। भीड़ ने युवक को घेर लिया और उसकी कार पर हरियाणा का नंबर देखकर बोले- नंबर प्लेट हरियाणा की है। इतना सुनते ही भीड़ उग्र हो गई।
भीड़ को गुस्से में देखकर युवक घबरा गया और पास ही बह रही नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने ह्यूमन चेन बनाकर युवक को नहर में बहने से बचाया। नहर से बाहर निकालने के बाद युवक हाथ जोड़कर लोगों से कहता नजर आया- “मुझे मारना मत।”
यह घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। मामला लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के चीला मार्ग का बताया जा रहा है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से हरियाणा के टूरिस्ट पर उत्तराखंड में लगातार हमले हो रहे है।
टक्कर के बाद नहर की ओर भागता हरियाणा का युवक।
हरियाणवी युवक के साथ इस तरह घटी उत्तराखंड में घटना…
- कार से दूसरी कार को लगी टक्कर, जुटी भीड़ : जानकारी के मुताबिक, युवक अपने एक परिचित के साथ ऋषिकेश घूमने आया था और सुबह हरियाणा लौट रहा था। इसी दौरान उसकी कार की सामने से आ रही एक कार से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक कार से उतरकर मदद के लिए आगे बढ़ा, लेकिन तब तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो चुकी थी। दूसरी कार में दो महिलाओं समेत कई लोग सवार थे।
- हरियाणा की नंबर प्लेट देखकर बढ़ी घबराहट : मौके पर मौजूद लोगों ने जब कार की नंबर प्लेट देखी तो कुछ लोग यह कहते हुए चिल्लाने लगे कि वाहन हरियाणा का है। यह सुनकर युवक और अधिक घबरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह अचानक सड़क से दौड़ता हुआ पास की नहर तक पहुंचा और उसमें छलांग लगा दी।
- बाहर आते ही बोला- मुझे मत मारना : नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण युवक बहने लगा। उसे डूबता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत ह्यूमन चेन बनाई और बचाव अभियान शुरू किया। करीब 50 मीटर तक बहने के बाद लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नहर से बाहर निकालने के बाद युवक हाथ जोड़कर लोगों से कहता नजर आया, “मुझे मारना मत”। इसके बाद बोला-
2 युवके के पिटाई घटना दिमाग में आई : पूछताछ में युवक नेबताया कि कुछ दिन पहले ऋषिकेश में हरियाणा के दो युवकों के साथ हुई मारपीट की घटना उसके दिमाग में आ गई थी। उसे डर था कि कहीं उसके साथ भी वैसा ही न हो जाए। इसी घबराहट में उसने नहर में छलांग लगा दी।
हरिद्वार की इसी गाड़ी से हुआ एक्सीडेंट।
शिकायत नहीं मिली, पुलिस ने छोड़ा
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की। लक्ष्मण झूला पुलिस के अनुसार, युवक हादसे के बाद काफी डरा हुआ था। किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिलने के कारण उसे छोड़ दिया गया। फिलहाल युवक की पहचान और वह हरियाणा के किस जिले का रहने वाला है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
———————————————
यह खबर भी पढ़ें….
हरियाणावी लेडी टूरिस्ट को ऋषिकेश पुलिस ने मारे धक्के,VIDEO:दावा-कार में नंगे थे, तेज म्यूजिक से माहौल खराब कर रहे थे युवक-युवतियां
उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणवी टूरिस्टों से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। जिसमें पुलिस ने HR नंबर की स्विफ्ट कार को रोक रखा है। पुलिस और टूरिस्टों में बहस चल रही है और इसी बीच पुलिस कर्मी गाली देते हुए एक युवती को धक्का मार रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)
हरियाणा के टूरिस्टों को ऋषिकेश में नंगा करके पीटा,VIDEO:कार तोड़ी, सड़क पर गिराकर लात-घूंसे बरसाए; लड़की को अश्लील इशारे करने का दावा
उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के दो पर्यटकों को आक्रोशित भीड़ ने बीच सड़क नंगा करके पीटा। युवकों पर आरोप लगाया गया कि वे कार में बैठकर एक नाबालिग लड़की को अश्लील इशारे कर रहे थे। घटना 20 मई की शाम हरिद्वार रोड स्थित काली के ढाल की है। (पूरी खबर पढ़ें)
‘हरियाणा का नाम सुनते ही उत्तराखंडी भड़के’:यमुनानगर का युवक बोला-भीड़ ने मुझे लट्ठ मारा, बचाव में मैंने कड़े से वार किया
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में जिस हरियाणवी टूरिस्ट को भीड़ ने घेरकर जमीन पर बैठाया था, अब उसका पक्ष सामने आया है। दैनिक भास्कर एप से हुई बातचीत में यमुनानगर के राघव ने कहा-जैसे ही भीड़ को पता चला मैं हरियाणा से हूं, वो भड़क गए और मुझे लट्ठ मार दिया। (पूरी खबर पढ़ें)
