Top 5 This Week

Related Posts

Uttarakhand Haryana tourist Video yamunanagar resident statement on Rudraprayag outcast row


लोहे का कड़ा दिखाते स्थानीय लोग। खच्चरवाले पर इसी से वार करने का आरोप लगाया गया था। इनसेट में यमुनानगर निवासी राघव की फाइल फोटो।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में खच्चर चालक से विवाद के बाद अब यमुनानगर के युवक राघव का बयान सामने आया है। खुद पर लगे मारपीट के आरोपों पर सफाई देते हुए राघव ने कहा कि वो तृतीय केदार तुंगनाथ धाम यात्रा मार्ग पर था, तभी वहां मुझे हरियाणा का होने की बात कहक

.

राघव ने दावा किया कि वह दो लोगों के विवाद में बीच-बचाव करने गया था, लेकिन खच्चर चालक को जब पता चला कि वो हरियाणा से है तो उस पर लाठी से हमला कर दिया, जिसके बाद उसने आत्मरक्षा में हाथ में पहना स्टील का कड़ा मारा।

रविवार को घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें स्थानीय लोग कह रहे थे- इनका पहाड़ों में आना बंद कराना चाहिए। दो दिन पहले भी कुछ हरियाणवी टूरिस्टों ने स्थानीय लोगों से मारपीट की कोशिश की थी।

इससे पहले, ऋषिकेश में कैथल के दो टूरिस्टों को निर्वस्त्र कर पीटने का वीडियो सामने आया था। उस घटना के बाद हरियाणा में सोशल मीडिया पर ‘बॉयकॉट उत्तराखंड’ अभियान भी शुरू हो गया था।

तुंगनाथ में मारपीट के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर बैठाया, बाद में पुलिस को सौंपा।

जानिए मारपीट विवाद में राघव ने क्या दावे किए…

ऑनलाइन पेमेंट को लेकर हो रही थी बहसबाजी

यमुनानगर के सिटी सेंटर के पास रहने वाले राघव (19) ने दैनिक भास्कर से फोन पर बातचीत में बताया कि वह अकेले तुंगनाथ धाम की यात्रा पर गया था। शनिवार को वह प्रसाद लेकर मंदिर की चढ़ाई चढ़ रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि एक खच्चर चालक और एक पर्यटक के बीच पेमेंट को लेकर बहस चल रही थी।

राघव के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क नहीं आने के कारण एक पर्यटक खच्चर वाले को ऑनलाइन भुगतान नहीं कर पा रहा था। इसी वजह से दोनों पक्षों में कहासुनी हो रही थी। उसने बताया कि जब उसे पता चला कि विवाद में शामिल पर्यटक हरियाणा का रहने वाला है तो वह बीच-बचाव करने के लिए वहां पहुंच गया।

हरियाणा का पता चलते ही मारा डंडा

राघव का आरोप है कि खच्चर चालक ने उससे उसका परिचय पूछा कि वह कहां का रहने वाला है। जब उसने खुद को हरियाणा का निवासी बताया तो खच्चर चालक ने तुरंत कहा, “हरियाणा से है तो क्या कर लेगा।” इसके बाद उसने उसके ऊपर लाठी से हमला कर दिया। राघव का कहना है कि उसने अपने बचाव में हाथ में पहना स्टील का कड़ा मारा।

घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए और उन्होंने उसे घेर लिया। कुछ लोगों ने उसका वीडियो भी बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में राघव जमीन पर बैठा दिखाई दे रहा है, जबकि स्थानीय लोग उससे नाम और पता पूछ रहे हैं।

राघव बोले- हमारे में समझौता हो गया था

राघव ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराकर समझौता करा दिया था। जिसके बाद वह अपनी यात्रा पूरी कर वापस यमुनानगर लौट आया। राघव ने फोन पर अपना पक्ष रखने के बाद मीडिया से दूरी बना ली और घर लौटने के बाद उसने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया।

कड़ा लगने के बाद खच्चरवाले के सिर से खून निकलने लगा। लोगों ने उसका इलाज कराया।

अब पढ़िए क्या है पूरा मामला…

कहासुनी के बाद हमला किया

घटना शनिवार (6 जून) को तुंगनाथ धाम यात्रा मार्ग पर हुई। घोड़ा-खच्चर संचालक और राघव के बीच किसी रास्ता बताने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान यमुनानगर से आया 19 वर्षीय राघव भी विवाद में शामिल हो गया और बीच-बचाव करने के बजाय खच्चरवाले के साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि उसने स्टील के कड़े से वार कर उसे घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। ऊखीमठ पुलिस दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने ले गई

लोगों ने पकड़कर जमीन पर बैठाया

वायरल वीडियो में युवक सिर झुकाकर जमीन पर बैठा नजर आ रहा है। उसके आसपास बड़ी संख्या में स्थानीय लोग खड़े हैं। वीडियो बना रहा व्यक्ति युवक के हाथ में पहना स्टील का कड़ा दिखाते हुए दावा करता है कि इसी से खच्चरवले के सिर पर वार किया गया। वह घटनास्थल पर पड़ा खून भी दिखाता है।

इसके बाद युवक से उसका नाम, पिता का नाम और निवास स्थान पूछा जाता है। युवक अपना नाम राघव और खुद को हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला बताता है। वीडियो में स्थानीय लोगों का गुस्सा भी दिखाई देता है। कुछ लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते नजर आते हैं, जबकि कुछ लोगों ने ऐसे पर्यटकों के पहाड़ों में आने पर रोक लगाने की बात भी कही।

स्थानीय व्यक्ति बोला- धार्मिक स्थल की गरिमा को नुकसान पहुंचा

स्थानीय निवासी राजेश नेगी ने वीडियो में कहा कि चारधाम और अन्य धार्मिक यात्राओं के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा, अभद्रता या कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

नेगी ने कहा कि ऐसी घटनाएं न केवल स्थानीय लोगों की भावनाओं को आहत करती हैं, बल्कि उत्तराखंड की छवि और धार्मिक स्थलों की गरिमा को भी नुकसान पहुंचाती हैं।

——————-

यह खबर भी पढ़ें….

हरियाणा के टूरिस्टों को ऋषिकेश में नंगा करके पीटा,VIDEO:कार तोड़ी, सड़क पर गिराकर लात-घूंसे बरसाए; लड़की को अश्लील इशारे करने का दावा

उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के दो पर्यटकों को आक्रोशित भीड़ ने बीच सड़क नंगा करके पीटा। युवकों पर आरोप लगाया गया कि वे कार में बैठकर एक नाबालिग लड़की को अश्लील इशारे कर रहे थे। घटना 20 मई की शाम हरिद्वार रोड स्थित काली के ढाल की है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें