Top 5 This Week

Related Posts

The festival season kicks off with a carnival in the city, with 50 stalls and swings for children.


कार्निवाल आमतौर पर किसी न किसी थीम पर आधारित होते हैं। लेकिन पहली बार शहर में ऐसा कार्निवाल लगा है, जिसकी कोई थीम नहीं है। शुक्रवार से सेक्टर-34 के बीओटी ग्राउंड में “वंडरलैंड चंडीगढ़ कार्निवाल” शुरू हुआ है। एंट्री गेट पर इल्यूजन क्रिएट किया गया है,

.

है संजय और संजीव शर्मा ने। यह कार्निवाल 24 अगस्त तक चलेगा। संजय ने बताया – त्योहारों का सीजन आते ही शहर में कार्निवाल लगने का सिलसिला शुरू हो जाता है। बच्चों-बड़ों में इसे लेकर एक्साइटमेंट बनी रहती है। खास बात यह है कि एंट्री गेट को इल्यूजन की तरह प्रेजेंट किया है।

एब्सट्रैक्ट प्रिंट के साथ एंट्रेंस दीवार बनाई है, जहां से होते हुए कार्निवाल में पहुंचेंगे। अंदर लाइट्स के साथ झोपड़ी, फाउंटेन जैसे सेल्फी पॉइंट बनाए हैं। इसके साथ ही लॉन्गमैन, हैटमैन, डुअल फेस लोगों से मिलकर उनसे हाथ मिलाते, फोटो खिंचवाते मिलेंगे। इसके अलावा डायनासोर एग्स और जोकर जैसे नामी कैरेक्टर्स के कटआउट्स के साथ सेल्फी लेने का ऑप्शन रहेगा।

एम्यूजमेंट पार्क में मैरी कॉम, नैनो कार

संजय ने बताया – कार्निवाल में 50 स्टॉल्स लगे हैं। पहले जोन में बच्चों से लेकर महिलाओं की शॉपिंग से जुड़ी आइटम्स हैं। बीच के हिस्से में होम डेकोर की चीजों में सजावटी आइटम्स, क्रॉकरी, हैंडलूम की चीजें, कुर्ती, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, पंजाबी जुत्ती, फैशन एक्सेसरीज हैं।

दूसरे हिस्से में ईटिंग जोन में वैरायटी के स्ट्रीट फूड का ऑप्शन है। इसमें दिल्ली की टिक्की-चाट, मुंबई की भेलपुरी, पावभाजी, राजस्थान का फायर पान और सीजनल कॉर्न है। तीसरे जोन में एम्यूजमेंट पार्क है। इसमें बच्चों और बड़ों के लिए वैरायटी के झूले हैं। पांच बड़े झूलों में डायनासोर, स्पाइडरमैन, जायंट व्हील, डायना कार्टर हैं। छोटे झूलों में बच्चों के लिए कैटरपिलर, ब्रेक डांस, चांद-तारा, ड्रैगन ट्रेन, नैनो कार, जंगल बाउंसी, मिक्की माउस और बोटिंग के झूले हैं।

Fun Carnival

फोटो: जसविंदर सिंह



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें