spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Sonipat Jawahar Navodaya Vidyalaya Admission Class 6



सोनीपत जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। डीसी नेहा सिंह ने बताया कि पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर को किया जाएगा।

.

डीसी नेहा सिंह ने जानकारी दी कि आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थियों का समय रहते पंजीकरण करवाएं, ताकि कोई भी छात्र इस अवसर से वंचित न रहे। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 28 नवंबर को जिले के सभी ब्लॉकों में आयोजित की जाएगी।

11 प्रतिशत अधिक पंजीकरण का लक्ष्य

इस वर्ष गत वर्षों की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्ष 2027 के लिए जिले में कुल 3100 विद्यार्थियों के पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है। डीसी ने जिला के सभी संबंधित अधिकारियों और शिक्षा विभाग को लक्ष्य के अनुरूप पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पात्र विद्यार्थियों तक यह सूचना व्यापक रूप से पहुंचाई जाए।

आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते है आवेदन

अभिभावक और विद्यार्थी 31 जुलाई से पहले नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in या https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त ने सभी अभिभावकों से अंतिम तिथि का इंतजार न करने और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles