HTET परीक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करती हुईं पुलिस कमिश्नर ममता सिंह।
सोनीपत में पुलिस कमिश्नर ममता सिंह ने 4 और 5 जुलाई को आयोजित होने वाली HTET (हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा) की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों के साथ विस्तृत गोष्ठी कर परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्य
.
पुलिस कमिश्नर ने निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए लगभग 700 पुलिस जवानों के साथ 17 पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार क्षेत्र में गश्त करेंगी। प्रत्येक पेट्रोलिंग पार्टी में एसीपी, एसएचओ या निरीक्षक स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

अधिकारियों के साथ बैठक करती हुईं पुलिस कमिश्नर ममता सिंह।
कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, अभ्यर्थियों को असुविधा से बचाने और भीड़ प्रबंधन के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के भी आदेश दिए गए।
ममता सिंह ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में समस्या आती है, तो सोनीपत पुलिस की गाड़ियां उन्हें सुरक्षित और समय पर केंद्र तक पहुंचाएंगी। उन्होंने कहा कि सोनीपत पुलिस का उद्देश्य प्रत्येक अभ्यर्थी को सुरक्षित, सहज और भयमुक्त वातावरण में परीक्षा दिलाना है।
अभ्यर्थियों से समय से पहले निकलने की अपील
पुलिस कमिश्नर ने सभी अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की कि वे समय से पहले घर से निकलें, यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी सहायता के लिए निकटतम पुलिसकर्मी या पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क करें। सोनीपत पुलिस परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस समीक्षा बैठक में जिला सोनीपत के सभी पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त और अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।







