पुलिस लाठीचार्ज और सरकार की चुप्पी से नाराज होकर हरियाणा के मशहूर गायक, एथलीट और इन्फ्लुएंसर्स दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना दे रहे छात्रों के समर्थन में उतर आए हैं। इन कलाकारों ने साफ कहा कि स्टूडेंट की ये मांग जायज है।
.
हरियाणवी कलाकार मुकेश जाजी ने वीडियो जारी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आपका बोलना बनता है और बोलने में आप वैसे भी माहिर हो। ये बच्चे आपकी कुर्सी नहीं मांग रहे। सिर्फ इतना चाहते हैं कि आप इनके पक्ष में बोलो। बोलना नहीं, आपका एक्शन लेना बनता है। मेरे हिसाब से ये लोकतंत्र नहीं है, शोकतंत्र है।
वहीं, पीएम के साथ सफाई अभियान से चर्चा में आए अंकित बैंय्यापुरिया ने भी वीडियो जारी कर लाठीचार्ज को गलत बताया। कहा कि कल जो प्रोटेस्ट ने मोड़ लिया, ज्यादा गलत हो गया भाई। किसकी तरफ से क्या गलती हुई, उस ओर हम नहीं जाते। परंतु जिनको भी चोट लगी, वो सब गलत था। यह भी बताया-
मेरे पास बहुत से भाईयों के मैसेज आए कि तू (प्रधानमंत्री मोदी) सरकार के साथ बातचीत करके इनका हल करवा दे। अगर मेरी इतनी चलती तो जिस दिन तुमने आवाज उठाई थी, उसे दिन हल हो जाती। मैं पीएम का कोई स्पेशल नहीं, मैं भी थारे जैसा हूं।
वहीं, इस पूरे विवाद पर एक अलग राय रखते हुए ठाकुर कशिश पुंडीर ने कहा कि सिर्फ शिक्षा मंत्री को हटा देने से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा, “पेपर छापने वाली टीम में भ्रष्ट लोग बैठे हैं। मंत्री बदलने से क्या होगा? जिन लोगों ने गलती की है, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए, ना कि सिर्फ चेहरे बदलने की राजनीति।”
हरियाणवी एथलीट अंकित और कलाकार हैरी लाठर, मुकेश जाजी ने वीडियो जारी कर कहा, ये सरकार ने गलत किया।
यहां जानिए किस हरियाणवी कलाकार ने क्या कहा…
मुकेश जाजी बोले-प्रधानमंत्री जी आपको बोलना पड़ेगा
मशहूर हरियाणवी कलाकार मुकेश जाजी ने एक वीडियो जारी कर सीधा प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब तो बहुत हो लिया,आपको बोलना पड़ेगा। चाहे हमारा लिखना छूटो या हमारे गाने छूटो। हम लोग एक हादसे से नहीं उभरते और दूसरा हादसा तैयार हो जाता है। कभी किसानों पर अत्याचार, कभी पहलवानों पर अत्याचार। अब बच्चों के अत्याचार।
सब्र के बांध टूट चुके हैं। आप तो बोलते थे कि अच्छे दिन आएंगे, ये दिन है अच्छे। अगर ये अपनी पर आ गए तो भारत का नक्शा बदल देंगे। मेरी सारे साथी कलाकारों से हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट है कि जंतर मंतर पर जाओ और स्पोर्ट करो। अगर उनके स्पोर्ट में न जा पाओ तो उनके लिए कुछ पोस्ट करो।
सांसद नवीन जिंदल बोले- पुलिस को भी संयम से काम लेना चाहिए
जंतर मंतर पर धरनारत स्टूडेंट पर लाठीचार्ज के सवाल पर कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल ने मीडिया को दिए बयान में कहा, जिस भी तरह की कोई भी हिंसा होती है, वो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कोई भी हिंसा नहीं होनी चाहिए। कोई भी प्रोटेस्ट शांतिपूर्ण ढंग से होना चाहिए।
मगर, उसमें कुछ शरारती तत्व जो हैं, वो शांति को डिस्टर्ब करते हैं, वहां जाकर हिंसा करते हैं, उसकी मैं निंदा करता हूं। इसमें पुलिस को भी बहुत संयम से काम लेना चाहिए कि ये हमारे बच्चे हैं। हमारे बच्चों से बातचीत के जरिए विवाद को सुलझाना चाहिए।
सरकार-पुलिस की मारपीट निंदनीय, कट्टर होना ठीक नहीं : हैरी लाठर
सिंगर हैरी लाठर ने पुलिस के रवैये को आड़े हाथों लिया। वीडियो जारी कर कहा कि आज दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन हो रहा है, उसका सबको पता है। प्रदर्शनकारी हमारे युवा साथी है, उनके साथ पुलिस ने जो बदतमीजी की है और मारपीट की है, वो बहुत निंदनीय है। मैं सरकार से गुजारिश करता हूं, जो युवाओं की मांग है, उस पर सरकार बातचीत करे, क्योंकि इतना कट्टर होना भी ठीक नहीं होता।
युवाओं से बातचीत करके इस मसले को सुलझाए और जो इसमें राजनीतिक रोटियां सेंकने लाग रहे हैं, भाई उनका मैं विरोध करता हूं। जो भाई प्रदर्शन में अपने हक के लिए लड़ रहे हैं, उनको मैं बहुत समर्थन करता हूं और मैं हमेशा साथ हूं। कहीं भी मेरी जरूरत पड़ेगी, मैं वहां खड़ा पाऊंगा। लेकिन मैं सरकार से हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं एक बार जरूर उनकी मांगों को सुनों।
सोनीपत के फिटनेस ट्रेनर अंकित बैंयापुरिया स्वच्छता के श्रमदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साथ दिखे थे।
अंकित बैंय्यापुरिया बोले- स्टूडेंट प्रोटेस्ट हक की लड़ाई थी
पीएम मोदी के साथ फिटनेस वीडियो से चर्चा में आए मशहूर एथलीट अंकित बैंय्यापुरिया ने भी छात्रों का खुला समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि आपको पता है कि देश में क्या मुद्दा चल रहा है, स्टूडेंट प्रोटेस्ट हो रहा है। स्टूडेंट की जो मांग है, उसको मैं आज भी सपोर्ट करूंगा और पहले भी स्पोर्ट करता था।
भाई इब तक मैं यो वीडियो इसलिए नहीं बना पाया था कि मैं इस समय रूस में ट्रेनिंग कर रहा हूं। आने वाले 10 दिनों में मेरी फाइट है। मेरे पास बहुत से भाइयों के मैसेज आए कि तू (प्रधानमंत्री मोदी) सरकार के साथ बातचीत करके इनका हल करवा दे।
तो भाइयों… मैं भी थारे जैसा हूं। मेरी भी नॉमर्ल मुलाकात हो रखी है, कोई स्पेशल नहीं। बहुत सारे एथलीट मिलते हैं। उसका ये मतलब नहीं कि वे उसकी सारी बात मान लेंगे। मेरा सपोर्ट हमेशा आपके साथ है, क्योंकि मेरे भी छोटे भाई-बहन पढ़ते हैं। ये हमारे घर की बात है और मैं आपके साथ हूं।
ठाकुर कशिश पुंडिर बोले, एजुकेशन मिनिस्टर चेंन करना समाधान नहीं।
एजुकेशन मिनिस्टर बदलने से हल नहीं होगा : ठाकुर पुंडिर
ठाकुर कशिश पुंडिर ने कहा कि अगर एजुकेशन मिनिस्टर चेंज हो गया, ठीक है तो क्या एजुकेशन मिनिस्टर जाकर पेपर प्रिंट करेगा। वहां एक टीम है और वहां पर भ्रष्टाचार हुआ है और गलती हुई है। वहां कोई भी टीम गलती कर सकती है। कोई भी इंसान लालची हो सकता है। एजुकेशन मिनिस्टर की इसमें क्या गलती है। अगर मिनिस्टर जेंज भी हो गया तो सेम चीजें दोबारा हुई।
ऐसे क्या हम बार-बार एजुकेशन मिनिस्टर को चेंज करते रहेंगे। उसके नीचे वाली टीम जो हैं तो ये तो संभव नहीं हो पाएगा। जो लोगों ने गलती करी है, उन लोगों को पकड़ लिया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई भी चल रही है। वो सब चीजें पहले से हो रही है तो इसमें एजुकेशन मिनिस्टर चेंज करो, ये क्यों आ रहा है बार-बार।
इंफ्लूएंसर बोले, बेवजह लोगों को पीट रहे और भरोसा दिलाए कि उनको न्याय मिलेगा।
मां-बाप बच्चे की पढाई पर पूरी जिंदगी की कमाई लगा देते हैं
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने भी वीडियो जारी कर कहा आज मैं किसी राजनीति की नहीं, हर उस बच्चे की बात कर रहा हूं, जिसकी आंखों में सपना है। सोचिए, एक बच्चा दिन-रात मेहनत करता है और मां-बाप उसकी पढ़ाई पर पूरी जिंदगी की कमाई लगा देते हैं। सिर्फ इस उम्मीद में कि उनका बेटा बहुत बड़ा डॉक्टर बनेगा और परिवार का नाम रोशन करेगा। लेकिन वहीं बच्चे अपने हक और भविष्य के लिए बात करने सड़क पर उतरते हैं तो उनका दर्द समझने के बजाय उनको लाठियों व डंडों से मारा जाता है।
याद रखिए एक बच्चे का टूटा हुआ सपना सिर्फ एक परिवार का ही नहीं, पूरे देश का नुकसान है। शिक्षा हर बच्चे का हक है। खासकर उन लोगों से कहना चाहता हूं कि जो देख रहे हैं। देखने से कुछ नहीं होगा, रील नहीं, आपको उठना पड़ेगा। हमको उठना पड़ेगा। जो 20 बच्चे मारे गए हैं ना, उसमें से आपका कोई बच्चा होता तो आपको दर्द महसूस होता। हमारा बच्चा होता तो दर्द महसूस होता। ये देश का मामला है और कहीं इन बच्चों का दर्द समझो और ये हीं देश का भविष्य है।
————————
ये खबर भी पढ़ें…
हरियाणवी सिंगरों ने स्टूडेंट्स के समर्थन में नए गाने रोके:न्योलीवाला बोले- मेरी उम्र के युवा लाठियां खा रहे, मैं खुशियां नहीं मना सकता
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में अब हरियाणा के चर्चित कलाकार भी खुलकर उतर आए हैं। हरियाणवी रैपर एमसी स्क्वायर और सिंगर ढांडा न्योलिवाला ने छात्रों के समर्थन में अपने आगामी गानों की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का ऐलान किया। (पूरी खबर पढ़ें)
