Related Posts

Sanjeev Arora Gurugram Jail Petition


मंत्री संजीव अरोड़ा ने घर का खाना, ठंडा पानी समेत 3 मांगों को लेकर कोर्ट में पिटीशन लगाई। (फाइल फोटो)

गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को अब जेल की रोटी और हवा रास नहीं आ रही है। VIP ट्रीटमेंट की आदत और जेल के कड़े नियमों के बीच फंसे मंत्री ने अब राहत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

.

मंत्री संजीव अरोड़ा की तरफ से गुरुग्राम की स्पेशल कोर्ट में एक-दो नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग पिटीशन दायर की गई हैं। इन याचिकाओं में उन्होंने जेल प्रशासन से खास सुविधाएं देने की मांग की है। संजीव अरोड़ा ने अदालत से घर से पका हुआ खाना, ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर और इंसुलिन रखने के लिए फ्रीजर की डिमांड की है।

कोर्ट ने इन मांगों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) और जेल प्रशासन से जवाब मांगा है। वहीं आअ के स्पेशल सरकारी वकील ने अपना रिप्लाई फाइल करने के लिए कोर्ट से थोड़ा समय मांगा है। जब तक ED के वकील ने कोर्ट में जवाब फाइल नहीं किया तब तक मंत्री को जेल खाना और सामान्य पानी ही पीना पड़ेगा।

मंत्री अरोड़ा को 9 मई को चंडीगढ़ से अरेस्ट किया था। ED ने चार्जशीट में उन्हें फर्जी मोबाइल एक्सपोर्ट और मनी लॉन्ड्रिंग मामले का मास्टरमाइंड बताया है। ED का दावा है कि इस मामले में 103 करोड़ रुपए की हेराफेरी हुई है।

तीनों याचिकाओं में मंत्री ने क्या डिमांड रखी है, डिटेल में जानिए…

  • घर के खाने की मिले इजाजत: मंत्री संजीव अरोड़ा को जेल का खाना बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने कोर्ट से गुहार लगाई है कि जेल सुपरिटेंडेंट, भोंडसी को निर्देश दिए जाएं कि उन्हें उनकी फैमिली के हाथ का बना शुद्ध, घर का खाना जेल में मंगवाने और खाने की परमिशन दी जाए।
  • इस भयंकर गर्मी में चाहिए वाटर कूलर: जेल की बैरक में नॉर्मल पानी पीने में असहज महसूस कर रहे मंत्री संजीव अरोड़ा ने अदालत से मांग की है कि भोंडसी जेल प्रशासन को उनकी बैरक में या उनके लिए एक स्पेशल वाटर कूलर का इंतजाम करने का ऑर्डर दिया जाए, ताकि उन्हें पीने के लिए ठंडा पानी मिल सके।
  • बीमारी का हवाला, इंसुलिन के लिए चाहिए फ्रीजर: तीसरी याचिका में लिखा कि उन्हें सीरियस डायबिटीज (शुगर) की प्रॉब्लम है। उन्हें रेगुलर इंसुलिन के इंजेक्शन लगाने पड़ते हैं। इंसुलिन खराब न हो, इसके लिए उन्होंने जेल के अंदर फ्रीजर की फैसिलिटी यूज करने की इजाजत मांगी है।

कोर्ट में आज इन याचिकाओं पर सुनवाई 6 जुलाई को लगाई गईं इन तीनों याचिकाओं पर पर 8 और 10 जुलाई को सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट में एक दिलचस्प मोड़ आया। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) कोर्ट के मेन जज छुट्टी पर थे, इसलिए इस मामले की फाइल ‘लिंक जज’ के सामने पेश की गई। भोंडसी जिला जेल के सुपरिटेंडेंट की तरफ से इन एप्लिकेशन्स पर अपना जवाब ईमेल के जरिए कोर्ट को दे दिया गया है, जिसे रिकॉर्ड पर ले लिया गया है।

ईडी की तरफ से पेश हुए स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर साइमन बेंजामिन ने इन डिमांड्स पर अपनी एजेंसी का स्टैंड साफ करने के लिए कोर्ट से मोहलत मांगी। अब इस मामले पर आज कोर्ट में फिर से सुनवाई होगी। ईडी अपना पक्ष कोर्ट के सामने रखेगा।

गुरुग्राम की अदालत के बाहर परिवार के साथ संजीव अरोड़ा भावुक होते हुए। फाइल फोटो

संजीव अरोड़ा के केस में अब तक क्या-क्या हुआ जानिए…

  • दो बार हुई ED रेड: ED को संजीव अरोड़ा के खिलाफ फाइनेंशियल गड़बड़ियों के पुख्ता इनपुट मिले थे। इसके बाद पंजाब से लेकर दिल्ली और गुरुग्राम तक उनके ठिकानों पर बैक-टू-बैक छापेमारी की गई, जिसमें कई संपत्तियों के डॉक्यूमेंट्स और डिजिटल सबूत जब्त किए गए। ED ने दो बार संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर रेड की।
  • लंबी पूछताछ और गिरफ्तारी: कई दौर की पूछताछ के बाद जब जांच एजेंसी अरोड़ा के जवाबों से संतुष्ट नहीं हुई और पैसों के लेन-देन के पक्के सबूत हाथ लगे, तो ED ने उन्हें 9 मई को चंडीगढ़ में सरकारी आवास से अरेस्ट किया।
  • रिमांड का दौर: गिरफ्तारी के बाद संजीव अरोड़ा को गुरुग्राम की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें ईडी की रिमांड में भेजा गया। रिमांड के दौरान ईडी ने उनके सामने कई गवाहों और सबूतों को रखकर पूछताछ की।
  • रिमांड पूरी होने पर गए भोंडसी जेल: ED रिमांड खत्म होने के बाद अदालत ने संजीव अरोड़ा को ज्यूडिशियल कस्टडी (जेल) में भेजने के आदेश दिए। तब से वे गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद हैं।
  • बेल एप्लीकेशन रद्द: संजीव अरोड़ा ने गुरुग्राम की अदालत में बेल एप्लिकेशन लगाई, जिसे अदालत ने रिजेक्ट कर दिया। उसके बाद उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका लगाई और उस पर अभी सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने ईडी से इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।
  • 6 जुलाई कोर्ट में नई याचिकाएं: जेल की हवा खाते ही मंत्री की तबीयत और स्वाद दोनों बिगड़ने लगे। उनके वकील ने कोर्ट में तीन नई याचिकाएं दाखिल कर घर का खाना, वाटर कूलर और इंसुलिन के लिए फ्रीजर की मांग की। कोर्ट ने इस पर ईडी और जेल प्रशासन को नोटिस जारी किया।
  • ED ने चार्जशीट पेश की: ED ने इस केस की चार्जशीट गुरुग्राम की अदालत में पेश कर दी है। चार्जशीट में ED ने अरोड़ा को इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड बताया है। इससे पहले ED संजीव अरोड़ा की करीब 55 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी सीज कर चुकी है।

बिना विभाग के मंत्री हैं संजीव अरोड़ा संजीव अरोड़ा पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उनके पास स्थानीय निकाय, इंडस्ट्री और पावर जैसे महत्वपूर्ण विभाग थे। जब ED ने उन्हें गिरफ्तार किया तो मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके विभाग अन्य मंत्रियों को बांट दिए, जबकि उनका मंत्री पद बरकरार रखा।

———-

ये खबर भी पढ़ें…

ED का दावा- AAP मंत्री फर्जी आईफोन घोटाले के मास्टरमाइंड, ₹103 करोड़ के मोबाइल सिर्फ कागजों में दुबई भेजे

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ गुरुग्राम की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। जांच एजेंसी ने चार्जशीट में उन्हें कथित फर्जी मोबाइल एक्सपोर्ट और मनी लॉन्ड्रिंग मामले का मास्टरमाइंड बताया है। ED का दावा है कि इस मामले में 103 करोड़ रुपए की हेराफेरी हुई है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें