Related Posts

Sagar Jaglan Qualifies for Asian Games 2026 Japan Trials



जापान में होने वाले 2026 एशियन गेम्स के लिए पानीपत जिले के गांव नौल्था के सागर जागलान ने क्वालीफाई कर लिया है। यह ट्रायल जापान के आइचि प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले खेलों के लिए आयोजित किए गए थे।

.

सागर जागलान वर्तमान में पंजाब के कपूरथला स्थित रेलवे कोच फैक्ट्री में सीनियर क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। खेलों के साथ-साथ वह बीए फाइनल की पढ़ाई कॉरस्पोंडेंस के माध्यम से कर रहे हैं। उन्होंने अपनी प्लस टू तक की शिक्षा सोनीपत से और फर्स्ट व सेकेंड ईयर की पढ़ाई इसराना गवर्नमेंट कॉलेज से पूरी की है।

सागर के चाचा जयपाल जागलान ने बताया कि उनके पिता सर्विस में होने के कारण गांव से बाहर रहे, लेकिन उन्होंने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर सफल बनाया। सागर के छोटे भाई दीपक डॉक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

नेशनल गेम्स में जीता था मेडल

सागर ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बनाए हैं, जिनमें चार वर्ल्ड लेवल के रिकॉर्ड शामिल हैं। उन्होंने 2017-18 में 63वें नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद, 2019 में अंडर-15 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल और जुलाई 2021 में सब-जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

साल 2022 में दिल्ली में हुई सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया। जुलाई 2023 में जॉर्डन में हुई अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी सागर ने गोल्ड मेडल जीता। इसके अतिरिक्त, उन्होंने 2022 और 2023 की ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भी गोल्ड मेडल प्राप्त किए हैं। फरवरी 2023 में जॉर्डन में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल और फरवरी 2024 में सीनियर नेशनल चैंपियनशिप वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें