रोहतक के सांपला में नेशनल हाईवे पर पार्षद जयदेव डागर को रोकते हुए पुलिस।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। इसे लेकर हरियाणा पुलिस भी अलर्ट है। रोहतक-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। दिल्ली जा रहे रोहतक जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर और उनके साथियों को सांपला पुलिस ने हिरासत
.
पुलिस ने रास्ते में ही उनकी गाड़ी को रूकवा ली। इस दौरान उनकी पुलिस से काफी बहस भी हुई। मगर, पुलिस जयदेव और उनके साथियों को थाने लेकर चली गई। हरियाणा पुलिस दिल्ली जाने वाले अन्य युवाओं की भी धरपकड़ कर रही है।
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके शनिवार सुबह 7:45 बजे अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। अभिजीत को यहां से सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाकर प्रदर्शन की इजाजत लेना था। मगर, उन्होंने अपने X पर पोस्ट में लिखा कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की इजाजत दे दी है। अब हम सीधे जंतर-मंतर पर इकट्ठा हो सकते हैं।
इसके बाद हजारों की संख्या में युवाओं ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन NEET-UG पेपर लीक और CBSE, CUET SSC-GD जैसी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ है। पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। प्रदर्शन में शामिल होने वाले समर्थकों के लिए एक गाइडलाइन भी जारी की है।
CJP ने समर्थकों से कहा- क्या करें, क्या न करें
जयदेव डागर ने 22 मई को CJP के लिए किया था प्रदर्शन
जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने 22 मई को कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया था। डीसी के माध्यम से सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा था। जयदेव CJP की तरफ से प्रदर्शन करने वाले जिले में पहले व्यक्ति रहे, जिसके बाद काफी लोग उनके साथ जुड़ गए।
जयदेव ने दिल्ली में होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने के बारे में पहले ही अपनी स्थिति को स्पष्ट कर दिया था। कहा था कि वह प्रदर्शन में शामिल होंगे और उनके साथ अन्य युवा भी दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होकर नीट पेपर लीक मामले में शिक्षामंत्री का इस्तीफा मांगेंगे।
सांपला में नेशनल हाइवे पर जयदेव को रोकते हुए पुलिस।
सांपला थाने में बैठे जयदेव डागर और उसके साथी।
दीपक धनखड़ पहुंचे दिल्ली, घर पर पहुंची पुलिस
उधर, आम आदमी पार्टी की छात्र विंग के प्रदेशाध्यक्ष दीपक धनखड़ सुबह करीब साढे 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इसके एक घंटे बाद सुबह 7 बजे पुलिस की टीम दीपक धनखड़ के घर उसे हिरासत में लेने के लिए पहुंची। पुलिस दीपक धनखड़ के घर बैठी हुई है, जबकि दीपक दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंच गए है।
भारतीय किसान यूनियन चढूनी के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने अपने साथियों से दिल्ली प्रोटेस्ट में शामिल होने अपील की है।
उधर, भारतीय किसान यूनियन चढूनी के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी वीडियो जारी कर कहा कि वे दिल्ली प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे। उनका आज यानी 6 से 8 जून तक हरिद्वार में राष्ट्रीय चिंतन शिविर चलेगा। उनका कार्यक्रम पहले से तय था। हालांकि हमारे कुछ साथी जाएंगे और सहयोग करेंगे।
सोनीपत से भी दिल्ली रवाना हुए युवा
सोनीपत से भी युवाओं का एक दल नारेबाजी करते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पहले युवाओं ने बेरोजगारी, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। दल का नेतृत्व कर रहे विमल किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज का युवा लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से बेहद परेशान है।
उन्होंने कहा कि लाखों अभ्यर्थी दिन-रात मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन परीक्षा से पहले या बाद में पेपर लीक होने की घटनाएं उनकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं। उनका कहना है कि इससे युवाओं का मनोबल टूटता है और भविष्य को लेकर असुरक्षा बढ़ती है।
युवाओं का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की पवित्रता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पेपर लीक मामलों पर सख्त कानून लागू किए जाने चाहिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
कॉकरोच जनता पार्टी का हरियाणा में इंपेक्ट….
NLD विधायक अर्जुन चौटाला।
CJI के स्टेटमेंट से शुरू हुआ, विधायक-सांसद ने डाली पोस्ट
हरियाणा के हिसार के रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की स्टेटमेंट के बाद शुरू हुआ ‘कॉकरोच’ डिजिटल मूवमेंट की हरियाणा में भी एंट्री हो चुकी है। इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा था-मैं उस जनरेशन से हूं जिसे आलसी और कॉकरोच कहा गया, इस तरह मैं कॉकरोचों का पहला विधायक हुआ।
वहीं, रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की थी- मैंने आज सुना कि उनका (कॉकरोच जनता पार्टी) ट्विटर अकाउंट बैन कर दिया गया है, नोटबंदी और वोट बंदी के बाद BJP अब लाई है ‘कॉकरोच बंदी। (पूरी खबर पढ़ें)
रोहतक और हिसार में किया गया था प्रदर्शन
15 दिन पहले रोहतक में कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े युवाओं ने शहर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया था कि नीट पेपर लीक होने से लाखों युवाओं के भविष्य पर संकट मंडरा गया है। इसके लिए केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।
वही, हिसार शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया था। (पूरी खबर पढ़ें)
कैसे हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का उदय, कौन है फाउंडर और प्रवक्ता…
