रोहतक में जींद रोड पर पूर्व सीएम के फार्म हाउस के सामने खाली प्लॉट में पड़े मिले शव की जांच करते हुए पुलिस।
रोहतक के जींद रोड स्थित सुखपुरा चौक के पास पावर हाउस के पीछे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के फार्म हाउस के सामने खाली प्लाट में एक व्यक्ति का शव गली सड़ी हालत में पड़ा मिला। सूचना पाकर ओल्ड सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेक
.
मृतक का शव 7-8 दिन पुराना लग रहा है। शव का पूरा शरीर काला पड़ चुका है और कुत्तों व जंगली जानवरों ने नोंच रखा है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है, क्योंकि चेहरा भी काला पड़ चुका है। पुलिस ने आसपास शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को डेड हाउस में रखवा दिया।
घटनास्थल पर जांच करते हुए पुलिस।
दुर्गंध फैलने से लोगों को हुआ अंदेशा
प्लॉट में शव गली सड़ी हालत में था, जिसके आसपास काफी दुर्गंध उठ रही थी। जब दुर्गंध आसपास के एरिया में जाने लगी तो लोगों ने प्लॉट में जाकर देखा, जहां एक शव पड़ा था। इसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
हत्या की आशंका से नहीं किया जा सकता इनकार
शव की हालत देखकर कई दिन पुराना लग रहा है। जंगली जानवरों व कुत्तों ने शव को नोंचा हुआ है। एक पैर ही हड्डियां तक दिख रही है। संभव है कि व्यक्ति की हत्या करके शव को प्लॉट में फेंका गया हो। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि शराब पीने के बाद शौचालय की तरफ गया होगा और गिरने के कारण मौत हुई हो।
घटनास्थल पर पड़ा हुआ शव।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा का खुलासा
शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेजा है। शव से काफी दुर्गंध आ रही थी। शव का पोस्टमॉर्टम होने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता लग सकेगा। वहीं, शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त करवाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
ओल्ड सब्जी मंडी थाना पुलिस ने बताया कि खाली प्लॉट में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
