गुरसेवक सिंह, जिसकी पानी में डूबने से मौत हो गई (फाइल फोटो)
अमृतसर के अजनाला के 23 वर्षीय गुरसेवक सिंह की स्लोवाकिया में पानी में डूबने से मौत हो गई। गुरसेवक सिंह करीब आठ महीने पहले वर्क परमिट पर स्लोवाकिया गया था। परिवार को उम्मीद थी कि वह विदेश में मेहनत करके घर की आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगे और परिवार का सह
.
भाई की मौत की सूचना सुनकर बहन बेहोश हो गई, जबकि मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि घर में खुशियों का माहौल था, क्योंकि आने वाली 31 दिसंबर को गुरसेवक सिंह के बड़े भाई की शादी होने वाली थी। शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं, लेकिन इस दुखद घटना के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है और शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
परिवार ने केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और स्लोवाकिया स्थित भारतीय दूतावास से अपील की है कि गुरसेवक सिंह के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाए। परिजन चाहते हैं कि उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में पूरे रीति-रिवाज के साथ किया जाए। (पढ़ें पूरी खबर)
