बादल नर्सिंग इंस्टीट्यूट में छात्रा की मौत, फांसी लगाई।
पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले के गांव बादल में स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरा मेडिकल साइंसेज के होस्टल में छात्रा की मौत हो गई। बीती देर रात जीएनएम (सेकेंड ईयर) की 20 वर्षीय छात्रा के कमरे में फांसी लगा ली।
.
मृतका की पहचान तनू निवासी जिला रोपड़ के रूप में हुई है। मौके पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, घटना होस्टल नंबर दो में रात करीब साढ़े 9 बजे हुई। उस समय छात्रा कमरे में अकेली मौजूद थी। सूत्रों के मुताबिक घटना का पता चलने पर अन्य छात्राओं ने तुरंत होस्टल प्रबंधन को सूचित किया।
घटना के बाद होस्टल में रहने वाली मृतका की दो रूममेट समेत कुल छह छात्राओं की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिन्हें रात करीब 11 बजे दो बार संस्थान की एम्बुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल बादल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि छात्रा की मौत की खबर सुन इन रूममेट्स की हालत बिगड़ी है।
मोहाली में रिलायंस गोदाम में आग लगी-VIDEO

मोहाली में बनूड़ के नजदीक स्थित खेड़ी गांव में रिलायंस के एक गोदाम में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोदाम में रखा ग्रॉसरी का सामान, राशन और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने के बाद गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखीं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आग ने पास में खड़े एक वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह भी बुरी तरह जल गया। पढ़ें पूरी खबर…







