खन्ना में हादसे में घायल मनरेगा वर्कर।
लुधियाना में मनरेगा वर्करों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन से लौटते समय एक हादसा हो गया। मनरेगा वर्कर्स और अन्य संगठनों द्वारा निगम कार्यालय के बाहर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर लौट रहे लोगों से भरा एक छोटा हाथी (छोटा कमर्शियल वाहन) अनि
.
खन्ना के बीजा के पास हुए इस हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 के करीब लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनका अभी इलाज चल रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)
पंजाब में SIR के शेडयूल में बदलाव, अब 3 अगस्त तक घर-घर जाकर होगी वेरिफिकेशन
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पंजाब में वोटर लिस्ट के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। 1 अक्टूबर, 2026 की पात्रता तारीख के आधार पर होने वाले इस रिवीजन को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब को नए आदेश भेज दिए गए हैं।
नए कार्यक्रम के तहत अब राज्य में पोलिंग स्टेशनों के पुनर्गठन से लेकर फाइनल वोटर लिस्ट के प्रकाशन तक की तारीखों में बदलाव किया गया है। इसके तहत अब बीएलओ (BLO) 3 अगस्त 2026 तक लोगों के घर-घर जाकर वेरिफिकेशन करेंगे। इसके बाद 13 अगस्त को नई वोटर लिस्ट का पहला ड्राफ्ट जारी होगा, जिस पर लोग 12 सितंबर तक अपने नाम जुड़वाने या सुधार करवाने के लिए दावे और आपत्तियां दे सकेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)
खन्ना में मनरेगा वर्करों पर लाठीचार्ज
लुधियाना जिले के खन्ना में बुधवार को मनरेगा वर्करों के प्रदर्शन के दौरान तनाव की स्थिति बन गई। पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध के आवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए, जिनमें महिला कर्मचारी भी शामिल हैं।
मनरेगा वर्करों ने विभाग में स्थायीकरण, कई महीनों से लंबित वेतन जारी करने और अन्य मांगों को लेकर पंजाब स्तर पर खन्ना में एक बड़े प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसके तहत पंजाब के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में कर्मचारी खन्ना के प्रेम भंडारी पार्क में एकत्र हुए थे। (पढ़ें पूरी खबर)
17 मार्केट कमेटियों के चेयरमैन नियुक्त
पंजाब सरकार ने राज्य की 17 मार्केट कमेटियों के नए चेयरमैनों की नियुक्ति कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने इसकी आधिकारिक सूची जारी कर दी है। जारी की गई लिस्ट के अनुसार, अलग-अलग हलकों के सक्रिय नेताओं को संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपकर नवाजा गया है।
2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर नियुक्ति की। इस नियुक्ति के तहत सुखदीप उपरा को मार्केट कमेटी फिल्लौर, राजिंदर कंबोज डब्बू को अबोहर और जसविंदर सिंह संघेरा को बरनाला मार्केट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)
लुधियाना में बाइक रैली निकाल रहे किसान
लुधियाना में किसान संगठनों ने बाइक रैली निकालकर बस्ती जोधेवाल चौक जाम कर दिया। राज्य स्तरीय मांगों को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन और भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) आज नेशनल हाईवे-44 जाम करेंगे।
किसान संगठनों के अनुसार, किसानों और क्षेत्र निवासियों का विशाल काफिला मतिवाड़ा से रवाना होकर बस्ती जोधेवाल चौक पहुंचा। इसके बाद किसान NH-44 के फ्लाईओवर पर चक्का जाम करेंगे। वहीं, पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को चक्का जाम के दौरान बस्ती जोधेवाल चौक की ओर जाने से बचने की सलाह दी है। पूरी खबर पढ़ें…
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, पावन स्वरूप पर आपत्तिजनक बातें लिखी
मानसा के गांव बीरेवाला जट्टां स्थित गुरुद्वारे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी हुई। गुरुद्वारे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप के कुछ अंगों पर आपत्तिजनक और गंदी बातें लिखी हुई मिली। घटना सामने आने के बाद संगत में भारी रोष देखा गया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…
पंजाब में बच्चा अडॉप्ट करना आसान, जिलास्तर पर 26 एजेंसियां तैनात
पंजाब में बच्चा गोद (अडॉप्ट) लेने की तैयारी कर रहे कपल्स के लिए बड़ी राहत की खबर है। पंजाब सरकार ने राज्य में अडॉप्शन की प्रक्रिया को बेहद सरल और पारदर्शी बना दिया है। अब लोगों को इसके लिए भटकना नहीं पड़ेगा, क्योंकि सरकार ने जिला स्तर पर अडॉप्शन एजेंसियां तैनात कर दी हैं।
यह दावा पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने किया है। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सरकार की कोशिश हर कानूनी प्रक्रिया को सरल बनाकर अनाथ और बेसहारा बच्चों को माता-पिता का प्यार दिलाना है। इतना ही नहीं 21 बच्चों को विदेशी कपल या विदेशों में रहने वाले लोगों ने अडॉप्ट किया है। पूरी खबर पढ़ें…
कपूरथला में मां ने दो बेटियों संग पीया कीटनाशक, तीनों की मौत
कपूरथला में मंगलवार रात घरेलू विवाद के बाद मां ने दो बेटियों के साथ कीटनाशक पी लिया। छोटी बेटी खुशी की बीती रात मौत हो गई। बुधवार को इलाज के दौरान मां संतोष देवी और बड़ी बेटी अमृता ने भी दम तोड़ दिया।
महिला के पति लवकुश कुमार ने बताया था कि उनकी पत्नी की अपनी सास के साथ मामूली कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। थाना सदर के एसएचओ रणजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। तीनों शवों का आज पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…
अमृतसर में एनकाउंटर, 2 बदमाश पकड़े
अमृतसर पुलिस ने मंगलवार रात दो बदमाशों का एनकाउंटर कर दिया। मुठभेड़ में एक घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी रंगदारी की धमकी से जुड़े हमले के आरोपी हैं, जिसकी साजिश विदेश में बैठे एक गैंगस्टर ने रची थी।
पुलिस के अनुसार, रविवार रात गांव पंडोरी वड़ैच निवासी विक्रम सिंह के घर पर तीन पेट्रोल बम फेंके गए थे। इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन घर को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी शुरू कर दी थी। पूरी खबर पढ़ें…
लुधियाना में महिला की चेन झपट रहा स्नैचर दबोचा, लोगों ने पीटा-VIDEO
लुधियाना में चेन स्नैचिंग की कोशिश लोगों की सतर्कता के चलते नाकाम हो गई। दवा लेने पहुंची एक महिला से बाइक सवार दो युवकों ने चेन झपटने का प्रयास किया। महिला ने इसका विरोध करते हुए शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें…
चंडीगढ़- निगम कर्मी का VIDEO, बोला- इंस्पेक्टर हर महीने ₹6 लाख वसूलते
चंडीगढ़ नगर निगम के इंफोर्समेंट विंग में कथित अवैध वसूली के मामले में करीब एक साल की जांच के बाद विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज करने की मंजूरी के लिए चीफ सेक्रेटरी को पत्र भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी।
इसी बीच, नगर निगम के इंफोर्समेंट विंग के कर्मचारी विकास का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में वह कुछ इंस्पेक्टरों पर हर महीने लाखों रुपए की कथित अवैध वसूली करने का आरोप लगा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, विजिलेंस जांच के दौरान इंस्पेक्टर रैंक तक के कई अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई। पूरी खबर पढ़िए…
