Related Posts

Punjab Chandigarh Big News Amritsar Jalandhar News


अमृतसर में कार में लगी आग। इसमें परिवार बाल बाल बच गया।

अमृतसर के जंडियाला गुरु के पास नेशनल हाईवे पर बीती देर रात (3 मई) करीब 11 बजे कार में अचानक आग लग गई। कार में 4 लोग सवार थे, जिनमें एक 10 साल का बच्चा भी शामिल था। बताया जा रहा है कि सभी लोग पट्टी के गांव कच्चे पक्के से जंडियाला गुरु आए थे।

.

कार में आर्मी जवान भी मौजूद था, जो छुट्टी खत्म होने के बाद वापस ड्यूटी के लिए जम्मू जा रहा था। परिवार उसे जालंधर छोड़ने जा रहा था, जहां से उसे अपने दूसरे फौजी साथी के साथ आगे जाना था। इसी दौरान वे दूसरे जवान का इंतजार कर रहे थे, जो अमृतसर से आ रहा था। (पढ़ें पूरी खबर)

बिक्रम मजीठिया को धमकी, लिखा- ट्रेलर जल्द आने वाला है

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी एक विदेशी नंबर से भेजी गई है, जो पहले भी इसी तरह की धमकियों में इस्तेमाल किया जा चुका है।

सूत्रों के अनुसार, मजीठिया को वॉट्सऐप पर मैसेज भेजा गया है। जिसमें चेतावनी दी गई कि कुछ दिन और जिंदगी जी लो, ट्रेलर जल्द आने वाला है। घटना के बाद संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि ये पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी उन्हें धमकिंया मिल चुकी हैं। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें