पंजाब पुलिस में फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। यह खुलासा तब हुआ, जब सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के पास भेजा गया। जांच में दस्तावेज नकली पाया गया।
.
बोर्ड ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति को अपने रिकॉर्ड में ब्लैकलिस्ट कर दिया और उसका फर्जी सर्टिफिकेट जब्त कर लिया। साथ ही पंजाब पुलिस को पत्र लिखकर आगे की कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है। ताकि आरोपी भविष्य में किसी और को ठगी का शिकार न बना सके, बोर्ड ने इस सर्टिफिकेट को अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है।
मार्च 2011 का था सर्टिफिकेट जानकारी के मुताबिक, वेरिफिकेशन के लिए भेजा गया सर्टिफिकेट मार्च 2011 का था। जांच के दौरान इसमें गड़बड़ी सामने आई। सर्टिफिकेट पर आवेदक का नाम राजबीर सिंह दर्ज था, जबकि माता-पिता के नाम भी मेल खा रहे थे, लेकिन रिकॉर्ड में यह प्रमाण पत्र मौजूद नहीं मिला।
हर महीने आते हैं 2000 से ज्यादा केस बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, हर महीने 2000 से ज्यादा सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए आते हैं। यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी रेलवे, भारतीय सेना और पासपोर्ट कार्यालय से जुड़े कई फर्जी सर्टिफिकेट सामने आ चुके हैं।
सिस्टम में किए गए बदलाव ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए बोर्ड ने अपने सिस्टम को मजबूत किया है। अब सर्टिफिकेट को आधार से लिंक किया गया है और डिजिटल वेरिफिकेशन (DG सिस्टम) लागू किया गया है, जिससे फर्जीवाड़े की संभावना कम हो सके।
