पीएम मोदी के साथ कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी स्टेज शेयर किया।
हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ और पंजाब दौरे पर पहुंचे हैं। चंडीगढ़ में पीएम ने 4700 करोड़ रुपए के 10 प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
.
इसके बाद वह जालंधर जाएंगे। यहां वह देश के 75 अमृत भारत स्कीम वाले रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन भी यहीं से करेंगे। इस दौरान वह प्रमुख डेरों के संतों से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ पीएम जालंधर में जनसभा भी करेंगे।
चंडीगढ़ पहुंचे पीएम मोदी के साथ कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी एक ही स्टेज पर दिखे। वहीं, उद्घाटन के नींव पत्थर पर AAP के सांसद का भी नाम लिखा दिखा। पीएम के आते ही राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत किया।
चंडीगढ़ पहुंचे PM मोदी की PHOTOS…

पीएम के चंडीगढ़ आते ही उनका स्वागत करते पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया। स्टेज पर साथ केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री को तस्वीर भेंट करते गवर्नर गुलाब चंद कटारिया।

अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड के शिलान्यास पत्थर पर श्री आनंदपुर साहिब से AAP सांसद मालविदंर कंग का नाम भी लिखा दिखा।

प्रधानमंत्रा मोदी ने रिमोट दबाकर परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
इन मोमेंट्स को लगातार अपडेट कर रहे हैं….
———————
यह भी पढ़ें- PM बोले- चंडीगढ़ में जल्द नया मेडिकल कॉलेज बनेगा:₹4700 करोड़ के प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया, कांग्रेस MP भी मंच पर रहे; मोदी पंजाब रवाना

पीएम नरेंद्र मोदी हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद चंडीगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने 10 प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके बाद कहा कि चंडीगढ़ के विकास से पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब और हिमाचल का फायदा भी होता है। पूरी खबर पढ़ें…







