spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

PM मोदी के पंजाब दौरे से पहले सुरक्षा कड़ी:4 जिलों में पुलिस का नाइट डोमिनेशन अभियान, आधी रात को सड़कों पर उतरे अधिकारी




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को प्रस्तावित पंजाब दौरे को देखते हुए राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के तहत गुरुवार देर रात पटियाला रेंज के चार जिलों-पटियाला, संगरूर, बरनाला और मालेरकोटला में व्यापक ‘नाइट डोमिनेशन’ अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व बरनाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सरफराज आलम ने किया। एसएसपी सरफराज आलम ने बताया कि पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के निर्देश पर पूरे राज्य में रात के समय विशेष चेकिंग और नाकेबंदी अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य अपराधियों पर शिकंजा कसना, संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। संवेदनशील स्थानों पर सघन तलाशी अभियान पटियाला रेंज के चारों जिलों में करीब 600 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। पटियाला में 12 स्थानों पर नाकेबंदी की गई और 25 पेट्रोलिंग पार्टियां सक्रिय रहीं। इसी तरह, संगरूर में 16, बरनाला में 11 और मालेरकोटला में 8 स्थानों पर विशेष नाकेबंदी की गई। पुलिस टीमों ने होटलों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन तलाशी अभियान भी चलाया। संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर सीसीटीवी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर संबंधित क्षेत्र में तुरंत पेट्रोलिंग पार्टी भेजी गई। एसएसपी सरफराज आलम ने बताया कि उन्हें इस विशेष अभियान की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह के ‘नाइट डोमिनेशन’ अभियान और अचानक चेकिंग जारी रहेगी, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ लोगों में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत किया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles