![]()
तरनतारन के गांव रानीवाला में रहस्यमय परिस्थितियों में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान गांव रानीवाला निवासी सरजीत सिंह के बेटों गुरनिशान सिंह (7) और गुरदान सिंह (डेढ़ वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई की रात परिवार ने घर में बना खाना खाया था। खाना खाने के कुछ देर बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत अचानक खराब होने लगी। प्राथमिक इलाज के बावजूद बच्चों की हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। किसी जहरीले पदार्थ के कारण यह घटना हुई अस्पताल पहुंचने से पहले ही गुरनिशान सिंह की मौत हो गई। वहीं, डेढ़ वर्षीय गुरदान सिंह ने कल इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि खाना दूषित होने या उसमें किसी जहरीले पदार्थ के कारण यह घटना हुई। हालांकि, परिवार के अन्य सदस्यों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस हर पहलू से कर रही जांच घटना की सूचना मिलते ही चोहला साहिब थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना चोहला साहिब के ड्यूटी ऑफिसर एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कारण एएसआई रणजीत सिंह के अनुसार, शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का पता मेडिकल और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
तरनतारन में दो सगे भाइयों की मौत:खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ी, इलाज के बाद नहीं सुधरी हालत; जहर निगलने का शक







