महिला ने फिनाइल पीते हुए वीडियो बनाया। अब वह सिविल अस्पताल में भर्ती है।
कपूरथला के फगवाड़ा की महिला मनजीत कौर ने पति और प्रेमी पर प्रेशर बनाने के लिए फिनाइल पीया। महिला ने खुद माना कि उसके रहने का कोई ठिकाना नहीं था। पति ने उसे 10 साल पहले बेदखल कर दिया था और प्रेमी अपने घर नहीं रख रहा था।
.
उसे घर चाहिए था। वह कभी सहेली के घर तो कभी आश्रम में रह रही थी। इसलिए, दुखी होकर सहेली के घर फिनाइल पी लिया। महिला ने बताया कि फिनाइल पीने के बाद वह सहेली के घर से सीधे पूर्व सरपंच जोगिंदर सिंह के घर जंडियाली चली गई। वह नहीं मिला तो गांव की पुलिस चौकी में गई। वहां पुलिस को कहा कि जोगिंदर को बुला दो, मैंने फिनाइल पी ली है।
महिला ने बताया कि घटना 16 अप्रैल की है। रात के 8 बज चुके थे, इसलिए चौकी वालों ने कहा कि अभी तुम अस्पताल में जाकर दाखिल हो जाओ, उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी। महिला ने दावा किया कि वह पैदल ही सहेली के घर से 4-5 किलोमीटर दूर पुलिस चौकी पहुंची थी। इसके बाद पैदल ही आ रही थी। इस बीच बेटे ने वीडियो देख लिया और ढूंढता हुआ मेरे पास पहुंच गया। बेटे ने ही मुझे फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। अभी वह सिविल अस्पताल में ही है।
महिला ने कहा कि उसे मकान चाहिए। उसकी मांग है कि पूर्व सरपंच जोगिंदर सिंह या तो उसे अपने घर रखे या फिर अलग से मकान लेकर दे। उसके सिर पर कर्ज भी है, उस कर्ज को भी उतारे क्योंकि लोग उसे तंग कर रहे हैं। महिला ने कहा कि ये कर्ज 10 साल पहले फगवाड़ा की लोहा मंडी और फिर मोहाली में बुटीक खोलने के लिए लिया था। महिला ने कर्ज की रकम नहीं बताई।
महिला ने फिनाइल पीते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।
वीडियो में महिला ने बताई अपनी पूरी कहानी…
- 2016 में मिले, नजदीकियां बढ़ीं: महिला ने बताया कि वह सिलाई का काम करती है। पूर्व सरपंच जोगिंदर सिंह कपड़ों की कटिंग का काम करता था। काम के सिलसिले में दोनों की मुलाकात हुई थी। 2016 में हुई मुलाकात के बाद जोगिंदर सिंह से नजदीकियां बढ़ीं। जोगिंदर ने उससे कहा कि दोनों मिलकर अपना बुटीक खोल लेते हैं। इसके बाद कर्ज लेकर फगवाड़ा की लोहा मंडी में 2018 तक काम किया। काम नहीं चला तो जोगिंदर उसे मोहाली में रहते अपने भाई के पास ले गया और वहीं पर भाई के घर में सिलाई का काम करने लगे।
- बिना बताए गांव चला गया: मनजीत कौर ने आरोप लगाया कि मोहाली से जोगिंदर सिंह उसे बिना बताए अपने गांव चला गया। वह एक महीने तक उसका वहां पर इंतजार करती रही। 18 फरवरी 2026 को उसे पता चला कि वह तो अपने गांव में है और उसके घरवालों ने उसे फिर से अपना लिया है। इस पर वह उसके गांव पहुंच गई और वहां उसकी मां और पत्नी के साथ हंगामा हुआ। इसके बाद मनजीत कौर ने सतनापुरा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
- फोन नहीं उठा रहा था, न बात कर रहा था: मनजीत कौर ने बताया कि जोगिंदर सिंह न तो उसका फोन उठा रहा था और न ही उसके साथ बात कर रहा था। वह एक महीने से कभी सहेली के घर को कभी आश्रम में रह रही है। अब वह दुखी हो चुकी थी, जिसके चलते उसने मरने का फैसला किया और फिलाइल पी ली, लेकिन इससे कुछ नहीं हुआ और वह बच गई। महिला ने कहा कि उसे घर चाहिए। जोगिंदर सिंह उसे घर लेकर दे या फिर अपने घर में रखे।
- मुझे मरना ही है, अब इसके गांव में जाकर मरूंगी: मनजीत कौर ने कहा- अभी तक मैंने मरने का इरादा नहीं टाला है। मुझे मकान लेकर नहीं दिया या जोगिंदर सिंह ने अपने घर पर नहीं रखा तो मैं मरूंगी जरूर और इस बार इसके घर पर जाकर मरूंगी। जिन लोगों से जोगिंदर ने मेरे साथ मिलकर कर्ज लिया, वे मुझे तंग कर रहे हैं। वुमन सेल में जाकर भी जोगिंदर नई-नई कहानियां सुनाकर आ जाता है। वुमन सेल से भी अभी तक मुझे कोई इंसाफ नहीं मिल पाया है।
आरोपी पूर्व सरपंच ने महिला पर लगाए ये आरोप…
- मुझे मजबूर कर मोहाली लेकर गई: फगवाड़ा के गांव जंडियाली के पूर्व सरपंच बब्बी ने आरोप लगाया- मनजीत कौर ने बुटीक खोला था। मैं उनके पास कटिंग मास्टर था। इससे ये मेरे लिंक में आ गई। हमने साल-डेढ़ साल काम किया। इसके परिवार का गांव में कुछ पैसों का लेन-देन था। 2019 में इसका पति विदेश से लौटने वाला था। इसके दिमाग में पता नहीं क्या आया कि ये मोहाली में काम खोलने का कहकर मुझे साथ ले गई।
- अपने बाल काट चुकी, रोड पर शराब पीकर हंगामा किया: पूर्व सरपंच के मुताबिक, मनजीत दो-तीन बार मेरे साथ मोहाली में रहते हुए भी फिनाइल पी चुकी है। अपने सिर के बाल काट चुकी है। एक बार तो यह रोड पर ठेके से शराब की बोतल लेकर पीने लग गई थी। इसने मुझे बहुत टॉर्चर किया। ब्लैकमेलिंग की। मुझे कई बार मरने तक मजबूर किया। मैंने तीन-चार बार वापस आने की कोशिश की, लेकिन इसने हर बार रोक लिया।
- मेरी सारी कमाई अपने परिवार को भेज दी: पूर्व सरपंच बब्बी ने आरोप लगाया- मनजीत कौर ने मोहाली में बुटीक पर जितनी भी कमाई की, वह अपने बेटे और परिवार को भेज दी। मुझे कुछ नहीं दिया। किराया मैं भरता रहा। कलेश बढ़ा तो ये वुमन सेल चली गई। वहां भी हमारी दो-तीन मीटिंग हो चुकी हैं। फिर एक दिन मेरे घर आ गई। मेरी वाइफ के साथ हाथापाई की, बाल खींचे, मेरी मम्मी छुड़ाने गई तो उसके भी बाल नोंचे।
- अकेली नहीं पूरा परिवार ब्लैकमेल कर रहा: पूर्व सरपंच ने आरोप लगाया कि मनजीत कौर ब्लैकमेल कर रही है। इस काम में ये अकेली नहीं, इसका परिवार भी साथ है। इसका बेटा अपने दोस्त के साथ उसे जान से मारने की धमकी दे चुका है। पूरा परिवार एक गिरोह है।
- मेहली पुलिस चौकी में की है शिकायत: पूर्व सरपंच ने कहा- मेरे परिवार के साथ मारपीट को लेकर मैंने 15 दिन पहले मेहली पुलिस चौकी में शिकायत की थी। वहां हमारा मामला विचाराधीन है। मैंने पुलिसवालों को कार्रवाई से रोका था, क्योंकि यह खुद ही मामला सुलझाने की बात कह रही थी।
पूर्व सरपंच रविंदर कुमार बब्बी, जिस पर महिला ने आरोप लगाए।
ये है पूरा मामला
फगवाड़ा में सुनड़ा कलां गांव की महिला मनजीत कौर ने शुक्रवार को पूर्व सरपंच रविंदर कुमार बब्बी का नाम लेकर फिनाइल पी लिया। उसने फिनाइल पीते हुए वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। महिला ने वीडियो में कहा था कि उसकी मौत का जिम्मेदार पूर्व सरपंच होगा।
पूर्व सरपंच उसे 7 साल पहले मोहाली ले गया था। यहां उसके साथ लिव-इन में रहा। अब रंगरलियां मनाकर उसे छोड़ दिया। जहर पीने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
॰॰॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढ़ें…
महिला ने फिनाइल पीते VIDEO बनाया, पूर्व सरपंच बोला-ड्रामा किया:जबरदस्ती कपूरथला से मोहाली ले गई, धमकाया; रंगरलियां मनाकर छोड़ने का आरोप लगाया था
कपूरथला में वीडियो बनाकर फिनाइल पीने वाली महिला का साथी पूर्व सरपंच अब सामने आया है। पूर्व सरपंच रविंदर कुमार बब्बी ने वीडियो जारी कर कहा कि मनजीत कौर ने पहली बार फिनाइल नहीं पी। इससे पहले भी ये कई बार ऐसा ड्रामा कर चुकी है। पढ़ें पूरी खबर…
